Home मनोरंजन बिग बी के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा

बिग बी के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा

0
170

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। बीते लंबे समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता इस साल अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। 11 अक्टूबर को अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक खास तोहफा देने की तैयारी है। दरअसल, हाल ही में अमिताभ की फिल्म गुडबाय रिलीज हुई है। ऐसे में बिग बी के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स दर्शकों को एक खास तोहफा देने वाले हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म गुडबाय की टिकट देश भर में 80 रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खबर की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स चाहते हैं कि बिग बी के जन्मदिन पर फैंस उनकी यह फिल्म देखने जरूर पहुंचे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के टिकट को 80 रुपये करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म की बात करें तो 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 1.20 करोड रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म के जरिए पुष्पा फेम साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं फिल्म में अमिताभ और रश्मिका के अलावा नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और पवियल गुलाटी भी नजर आए हैं।

प्रयागराज से गहरा नाता

बालीवुड के महानायक, द लिविंग लेजेंड अमिताभ बच्चन का प्रयागराज से गहरा नाता रहा है। प्रयागराज में ही जन्में अमिताभ और उनके भाई अजिताभ बच्चन की शुरुआती शिक्षा भी यहां के प्रख्यात बॉयज हाई स्कूल से की थी। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन बचपन में प्रयागराज की गलियों में साइकल चलाते हुए घूमा करते थे। साइकिल चलाकर वह सिविल लाइंस जाते थे, जहां से अमिताभ की यादें आज भी जुड़ी हैं। न अमिताभ इस शहर को और न ही यह शहर उन्हें भूलता है। अमिताभ समय-समय पर मंच के माध्यम से इलाहाबाद को याद भी करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता के बहुत करीब थे और वह आज भी अक्सर उन्हें कभी सोशल मीडिया माध्यम से या फिर कहीं न कहीं स्टेज पर उनके लिए सम्मान व्यक्त करते रहते हैं। अमिताभ का बचपन भी बहुत ही दिलचस्प और रंगीन था, जैसा उनका आज है। इंडस्ट्री के एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन न सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार है, बल्कि दूर-दूर तक विदेशों में भी अपने अभिनय का डंका बजा चुके हैं। अपनी उम्र की तीसरी पारी में होने के बाद भी अमिताभ अपने फैंस के लिए नई-नई फिल्में लेकर आते रहते हैं। 80 साल के होने जा रहे अमिताभ आज भी यंग एक्टर्स को लीड रोल में मात दे देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here