सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सड़क दुर्घटना में मराठी टीवी अभिनेत्री कल्याणी कुराले की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मराठी टीवी अभिनेत्री कल्याणी कुराले-जाधव का सड़क हादसे में निधन हो गया। 32 वर्षीय कल्याणी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डंपर ने टक्कर मारी। कल्याणी रेस्टोरेंट बंद करके वापस घर लौट रही थीं। वह अपनी बाइक पर थीं। उनका रेस्टोरेंट हलोंडी सांगली फाटा में स्थित है। हादसा उनके रेस्टोरेंट के पास हुआ। कोल्हापुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार कल्याणी कुराले को कोल्हापुर रोड पर एक डंपर ने टक्कर मार दी थी। अधिकारियों के मुताबिक हादसा सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर हलोंदी चौराहे के पास उस वक्त हुआ, जब एक्ट्रेस अपने घर जा रही थीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कोल्हापुर पुलिस के मुताबिक, आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभिनेत्री सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव रहती थी। बता दें हाल ही में कल्याणी ने एक पोस्ट शेयर किया था जो अभी बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोटी बना रही है। इसके साथ ही कल्याणी ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह एक सॉन्ग में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। एक हफ्ते पहले ही अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन मनाया था। बता दें कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने एक नया रेस्टोरेंट खोला था और रोज रेस्टोरेंट में एक्ट्रेस मेहमानों को हैंडल करने जाती थी। कल्याणी अपने दोनों कामों को अच्छे से हैंडल कर लेती थी। अभिनेत्री को आखिरी बार शो ‘दखंचा राजा ज्योतिबा’ और ‘तुझ जीव रंगला’ में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में भी काम किया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *