सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिलने से हर कोई हैरान, अब कंपनी का आया ये बयान

3 मिनट पढ़ें

आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिलने से हर कोई हैरान, अब कंपनी का आया ये बयान

मुंबई में ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाई गई आइसक्रीम में एक व्यक्ति की उंगली मिली है जिसके बाद आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी को सफाई देनी पड़ी है.

मुंबई के मलाड इलाके में ऑनलाइन मंगाई गई ऑइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिलने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. यह आइसक्रीम ब्रेंडोन फेराओ (26) नाम के एक डॉक्टर ने मंगाई थी. कटी उंगली मिलने पर डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. घटना की जानकारी सामने आने के बाद आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी Yummo Ice Cream पर सवाल खड़े हो गए हैं. अब खुद कंपनी की ओऱ से बयान जारी कर सफाई दी गई है.

कंपनी की ओऱ से बयान जारी कर कहा गया है, ” हमें कल (बुधवार) एक ग्राहक की शिकायत मिली कि उन्हें डिलीवरी पार्टनर द्वारा मंगाए गए हमारे एक प्रोडक्ट में बाहरी वस्तु (फॉरेन ऑब्जेक्ट) मिली है. प्रोडक्ट की क्वालिटी और सेफ्टी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम इस मामले पर ध्यान दे रहे हैं. इस बीच इस मसले को उठाया गया है. ग्राहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

प्रोडक्ट को बाजार से हटाएगी कंपनी

कंपनी ने आगे कहा, ”हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं. हमने थर्ड-पार्टी निर्माण इकाई पर आइसक्रीम बनाना रोक दिया है. हमने फैसिलिटी और गोदाम में उस प्रोडक्ट को अलग कर दिया है. और मार्केट के स्तर पर भी उसे हटा दिया जाएगा. हम कानून से बंधी हुई कंपनी हैं और पूरी तरह से सहयोग करेंगे और मामले की जांच में अधिकारियों का साथ देंगे.”

मांस का टुकड़ा आइस बैग में लेकर थाने पहुंचा ग्राहक

अपनी शिकायत में ब्रेंडोन ने कहा कि उसने ई-कॉमर्स ऐप के जरिए यम्मो कंपनी की बटरस्कॉच आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था. लंच के बाद आइसक्रीम खाने के दौरान उसे उसमें नाखून के साथ मांस का टुकड़ा मिला. उसने इंस्टाग्राम पेज के जरिए कंपनी से इसकी शिकायत की. कंपनी द्वारा कोई जवाब न मिलने पर उसने आइस बैग में मांस के टुकड़े को रखा और मलाड पुलिस थाने पहुंच गया. जहां उसने शिकायत दर्ज कराई.

कंपनी के खिलाफ इन धाराओं के तहत केस

ब्रेंडोन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 272, 273 और 336 के तहत यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. मांस का टुकड़ा इंसान की उंगली जैसा लग रहा है और उसे फोरेंसिक में जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वह इंसान के शरीर का हिस्सा है या नहीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *