सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

शराब पीते सब हैं, लेकिन बदनाम सिर्फ मैं हुआ…’, धोनी की लीडरशिप में चल रहा था ये सब; खुल गया बड़ा राज

2 मिनट पढ़ें
धोनी की लीडरशिप

शराब पीते सब हैं, लेकिन बदनाम सिर्फ मैं हुआ...', धोनी की लीडरशिप में चल रहा था ये सब; खुल गया बड़ा राज

Advertisement

Indian Cricketer Praveen Kumar: एक पेशेवर एथलीट होना आसान नहीं है. लियोनल मेसी, माइक टायसन और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी बढ़िया फिटनेस के चलते बढ़ती उम्र के बावजूद विश्व स्तरीय प्रदर्शन कर पाने में सक्षम रहे हैं. एक खिलाड़ी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं और भारत के दिग्गज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी इससे अछूते नहीं हैं. उन्होंने कुछ समय पूर्व एक मीडिया इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वो काफी शराब का सेवन किया करते थे. यहां तक कि उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों का हवाला देकर उनपर बदनाम करने का आरोप भी लगाया.

प्रवीण कुमार की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई घटनाएं इंटरनेट पर बवाल मचा चुकी हैं. वो डिप्रेशन और अकेलेपन से जूझ चुके हैं और यहां तक कि एक बार राइफल हाथ में लेकर डॉक्टर के पीछे दौड़ भी लगा चुके हैं. प्रवीण का कहना है कि जहां तक शराब पीने की बात है, इस विषय को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और उनका नाम बदनाम करने की कोशिश की गई.

शराब पीते सब हैं, लेकिन…

प्रवीण कुमार ने कहा कि जब वो भारतीय टीम में थे तो कई अधिकांश खिलाड़ी शराब पीते थे, लेकिन बदनाम सिर्फ उन्हें किया गया. उन्होंने कहा, “जब मैंने भारतीय टीम में कदम रखा, तो कई सीनियर खिलाड़ियों ने मुझे शराब का सेवन और कई अन्य चीजें बंद करने के लिए कहा. शराब पीते सब थे, लेकिन नाम बदनाम सिर्फ मेरा हुआ. कई सीनियर खिलाड़ी हमारे साथ अच्छे तरीके से पेश आते थे, लेकिन कोई ऐसा भी था जिसने मेरा नाम खराब कर दिया था. मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं लूंगा, लेकिन सब जानते हैं कि किसने मेरा नाम खराब किया था.”

Advertisement

प्रवीण कुमार ने अक्टूबर 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 68 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 77 विकेट लिए, वहीं 6 टेस्ट मैचों में उनके नाम 27 विकेट हैं. उन्होंने अपने करियर में 10 टी20 मैच खेलते हुए 8 विकेट लिए थे. उन्हें अपनी घातक स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता था. प्रवीण कुमार ने अपने अधिकांश मैच एमएस धोनी की कप्तानी में खेले थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *