सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

‘योद्धा’ और ‘बस्तर’ भी नहीं बिगाड़ सकी ‘शैतान’ का खेल, दूसरे वीकेंड भी करोड़ों कमा रही अजय देवगन की फिल्म

2 मिनट पढ़ें

‘योद्धा’ और ‘बस्तर’ भी नहीं बिगाड़ सकी ‘शैतान’ का खेल, दूसरे वीकेंड भी करोड़ों कमा रही अजय देवगन की फिल्म

‘शैतान’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म वर्किंग डेज में भी हर रोज करोड़ों कमा रही है और वर्ल्डवाइड भी छाई हुई है.

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ ने 8 मार्च को थिएटर्स में दस्तक दी थी. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और इन 9 दिनों में फिल्म ने हर रोज करोड़ों रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म जहां पहले ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के करीब पहुंच गई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जहां ‘शैतान’ ने 5.05 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं अब नवें दिन (दूसरा शनिवार) के भी शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक 8.00 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 92.80 करोड़ रुपए हो गया है.

वर्ल्डवाइड ‘शैतान’ ने कमाए इतने नोट

‘शैतान’ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है. वर्ल्डवाइड फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. अजय देवगन की इस थ्रिलर एक्शन फिल्म ने महज 8 दिनों में कुल 122.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. फिल्म का ये ताबड़तोड़ कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कई नई रिलीज फिल्मों को शिकस्त दे रहा है.

‘योद्धा’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के बीच ‘शैतान’ का दबदबा

‘शैतान’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म वर्किंग डेज में भी हर रोज करोड़ों रुपए कमा रही है. 15 मार्च को सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ और अदा शर्मा की बस्तर द नक्सल स्टोरी की रिलीज के बाद भी ‘शैतान’ का दबदबा कायम है. कलेक्शन के मामले में अजय देवगन और आर माधवन क फिल्म ‘योद्धा’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ को भी मात दे रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *