Home मनोरंजन Shah Rukh Khan की Dunki के आगे Jawan और Pathan भी होंगे...

Shah Rukh Khan की Dunki के आगे Jawan और Pathan भी होंगे फेल! कास्टिंग डायरेक्टर ने किया बड़ा दावा

0
127

Shah Rukh Khan की Dunki के आगे Jawan और Pathan भी होंगे फेल! कास्टिंग डायरेक्टर ने किया बड़ा दावा

Shah Rukh Khan Dunki will be the much bigger film than Jawan Pathan Mukesh Chhabra claimed Raj Kumar Hirani Shah Rukh Khan की Dunki के आगे Jawan और Pathan भी होंगे फेल! कास्टिंग डायरेक्टर ने किया बड़ा दावा

Entertainment Desk | CPN NEWS

शाहरुख इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘जवान’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है तो वहीं वर्ल्डवाइड 1143 करोड़ का कलेक्शन करके सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. इससे पहले शाहरुख खान की ‘पठान’ ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. अब ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद किंग खान अपनी अगली फिल्म ‘डंकी’ की तैयारी में जुट गए हैं.

‘डंकी’ शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है. इससे पहले ‘पठान’ और ‘जवान’ अपना जादू चला चुके हैं. वहीं ‘डंकी’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म शाहरुख खान की पिछली दोनों फिल्मों से भी बड़ी फिल्म साबित होगी. क्योंकि किंग खान की इस फिल्म की कहानी सबसे हटकर है. एक वजह यह भी है कि जहां फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान हैं तो वहीं इसे डायरेक्ट करने वाले कोई और नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया के दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here