सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

 Operation Sindhu: ईरान से फंसे भारतीय छात्रों की निकासी जारी, एक और उड़ान आज रात दिल्ली पहुंचेगी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Operation Sindhu: ईरान से फंसे भारतीय छात्रों की निकासी जारी, एक और उड़ान आज रात दिल्ली पहुंचेगी

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में लगातार बिगड़ते हालात और ईरान-इस्राइल तनाव के बीच ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी का सिलसिला तेजी से जारी है। शनिवार को माहान एयर की एक निकासी उड़ान 256 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरी। अब एक और विशेष उड़ान के आज रात करीब 11:30 बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर जैसे ही छात्रों ने जमीन पर कदम रखा, वहां मौजूद परिजनों की आंखें खुशी और राहत से नम हो गईं। कश्मीर घाटी से ताल्लुक रखने वाले अधिकांश छात्रों के परिजनों ने कहा कि जबसे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है, तबसे उनका चैन और नींद गायब था। बच्चों को सकुशल देखकर उनके चेहरों पर अब सुकून लौट आया है।

ऑपरेशन सिंधु के तहत यह 24 घंटे में ईरान से निकाली गई दूसरी निकासी उड़ान है। इससे पहले शुक्रवार देर रात ईरान के मशहद से 290 छात्रों को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा था। भारतीय अधिकारियों ने ईरानी समकक्षों के सहयोग से छात्रों को तेहरान से मशहद पहुंचाने में मदद की थी। भारत सरकार के प्रयासों के चलते ईरान ने विशेष रूप से अपना हवाई क्षेत्र खोला, जो इस कठिन समय में मित्रता का प्रतीक रहा।

Advertisement

जम्मू और कश्मीर छात्र संघ ने एक बयान में भारत सरकार और ईरानी अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा, “भारत सरकार के समन्वय और प्रयासों की बदौलत यह संभव हुआ। हम शेष छात्रों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

सूत्रों के अनुसार, कुल मिलाकर करीब 1,000 भारतीय नागरिकों को ईरान से विशेष उड़ानों की एक श्रृंखला के ज़रिए वापस लाया जा रहा है। दो अतिरिक्त उड़ानें अभी और तय की गई हैं— जिनमें एक तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से है, जो रविवार तड़के सुबह 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और स्थानीय दूतावास लगातार इस ऑपरेशन पर निगरानी बनाए हुए हैं। संकट की घड़ी में सरकार की तत्परता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मिसाल इस ऑपरेशन में देखने को मिल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *