इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के तूफानी प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। टीम के लिए सैम कर्रन और आदिल रशीद ने शानदार गेंदबाजी की। इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले उसने 2010 में फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था। इसके बाद टीम साल 2016 में भी फाइनल में पहुंची। लेकिन तब उसे वेस्टइंडीज ने हरा दिया था। पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए बेन स्टोक्स ने दमदार पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 52 रन बनाए। स्टोक्स की इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मोईन अली ने 19 रनों का अहम योगदान दिया। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके लगाए। सैम करन को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह अवॉर्ड मुझे मिलना चाहिए। बेन स्टोक्स इसके हकदार हैं। मैं जानता था कि इस मैदान पर विकेट पर गेंदबाजी करने का फायदा होगा। मैंने स्लो गेंदों को मिक्स किया और उनकी मुश्किल बढ़ाई। मैं बल्ले से भी अच्छा करना चाहता था। बेन स्टोक्स ने जीत पर कहा, ‘सैम करन और आदिल रशीद ने मैच जिताया। यह एक ट्रिक विकेट था। हमने नहीं सोचा था कि हम उन्हें 130 के आसपास रोक देंगे। आयरलैंड से मिली हार के बाद यह जीत जरूरी थी। लेकिन बेस्ट टीम गलतियों से सीखते हैं और हमने यही किया। सैम करन को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह अवॉर्ड मुझे मिलना चाहिए। बेन स्टोक्स इसके हकदार हैं. मैं जानता था कि इस मैदान पर विकेट पर गेंदबाजी करने का फायदा होगा। मैंने स्लो गेंदों को मिक्स किया और उनकी मुश्किल बढ़ाई। मैं बल्ले से भी अच्छा करना चाहता था।
पाकिस्तान vs इंग्लैंड, T20 Final: बेन स्टोक्स के दम पर एकबार फिर इंग्लैंड बना वर्ल्ड चैंपियन, पकिस्तान को 5 विकेट से दी मात
लेखक: CPN News • अपडेट: 13 नवंबर 2022, 6:08 PM
3 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
2022 T20 World Cup final Babar Azam cricket live score Cricket News England vs Pakistan Jos Buttler PAK vs ENG Pakistan vs England Pakistan vs England final live Pakistan vs England final live score Pakistan vs England final score and updates Pakistan vs England live blog Pakistan Vs England T20 World Cup T20 world cup t20 world cup 2022 T20 World Cup final T20 World Cup final live T20 World Cup live score




आपकी राय