सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

इंग्लैंड ने किया हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का एलान, भारत की मुश्किल बढ़ाएगा स्टार ऑलराउंडर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंग्लैंड ने किया हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का एलान, भारत की मुश्किल बढ़ाएगा स्टार ऑलराउंडर

हैरी ब्रुक निजी कारणों की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. इंग्लैंड ने अब उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है.

भारत के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. हैरी ब्रुक के स्थान पर अब भारत के खिलाफ सीरीज में डेन लॉरेंस टीम का हिस्सा होंगे. हैरी ब्रुक निजी कारणों की वजह से सीरीज की शुरुआत होने से पहले ही इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. ईसीबी ने एलान किया है कि अगले 24 घंटे में ही लॉरेंस भारत पहुंचकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

ईसीबी ने हैरी ब्रुक के सीरीज से बाहर होने के तुरंत बाद ही रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया. ईसीबी ने बयान जारी कर कहा, ”डेन लॉरेंस भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ेंगे. अगले 24 घंटे में ही लॉरेंस टीम के साथ जुड़ जाएंगे.”

इससे पहले ईसीबी ने हैरी ब्रुक के भारत दौरे से बाहर होने की जानकारी दी. ईसीबी ने ब्रुक के बारे में बयान जारी कर कहा, ”हैरी ब्रुक निजी कारणों की वजह से भारत के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और वह इंग्लैंड वापस जा रहे हैं. ब्रुक के परिवार ने अपील की है कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए.”

Advertisement

गेंदबाजी कर लेते हैं लॉरेंस

बता दें कि यह दूसरा मौका है जब डेन लॉरेंस को भारत का दौरा करने का मौका मिला है. 2021 में लॉरेंस भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा थे. अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में लॉरेंस ने इंग्लैंड की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 और 50 रन की पारी खेली. हालांकि इंग्लैंड को इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. लॉरेंस ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से लॉरेंस ने अभी तक 11 टेस्ट खेलते हुए 551 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 29 का रहा है.

लॉरेंस बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. टेस्ट क्रिकेट में लॉरेंस तीन विकेट हासिल कर चुके हैं. लॉरेंस ऑफ स्पिनर हैं और हाल ही में बिग बैश लीग में हॉबर्ट के खिलाफ उन्होंने चार विकेट हासिल किए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *