सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

इंग्लैंड ने किया चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान, 688 विकेट ले चुके गेंदबाज की हुई वापसी

2 मिनट पढ़ें

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, 688 विकेट ले चुके गेंदबाज की हुई वापसी

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 जुलाई से एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले दो टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड टीम ने तीसरे टेस्ट में दमदार वापसी की और सीरीज हार के संकट को टाल दिया. अब दोनों टीमों के बीच 19 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है.

गौरतलब है कि पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी. एजबेस्टन में खेला गया पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से और लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से जीता था. इसके बाद लीड्स में इंग्लैंड ने वापसी की और तीन विकेट से तीसरा टेस्ट जीता. इस तरह पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है.

चौथे टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन की हुई टीम में वापसी

तीसरे टेस्ट में जीत के बावजूद इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए ओली रॉबिन्सन की जगह जेम्स एंडरसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. उनके नाम 688 विकेट दर्ज हैं.

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *