सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

डबल मर्डर का मुख्य आरोपी इनामी बदमाश सोनू मटका का एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस और यूपी STF की कार्रवाई

3 मिनट पढ़ें
सोनू मटका

डबल मर्डर का मुख्य आरोपी इनामी बदमाश सोनू मटका का एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस और यूपी STF की कार्रवाई

Advertisement

Delhi Gangster Encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ ने एक जॉइंट ऑपरेशन में कुख्यात बदमाश सोनू मटका को मुठभेड़ में मार गिराया है. ये एनकाउंटर आज सुबह मेरठ के टीपी नगर इलाके में हुआ. सोनू मटका दीपावली के दिन हुए दिल्ली के फर्श बाजार डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी था. जिस पर डेढ़ लाख का इनाम भी था.

स्पेशल सेल की डीसीपी प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि सेल की टीम को मेरठ-बागपत रोड पर सोनू मटका के होने की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ ने जाल बिछाया. जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की बदमाश सोनू मटका ने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से करीब 12 राउंड फायरिंग हुई. मुठभेड़ में सोनू मटका गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक सोनू मटका उर्फ अनिल दिल्ली और यूपी का शातिर अपराधी था. जो हाशिम बाबा गैंग से भी जुड़ा हुआ था. उसके खिलाफ हत्या, डकैती और लूटपाट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे.

पुलिस के मुताबिक 31 अक्टूबर 2024 दीपावली के दिन दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में रात को आकाश शर्मा और उनके भतीजे ऋषभ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या कांड में सोनू मटका फरार चल रहा था. पुलिस की माने तो सोनू मटका ने ये डबल मर्डर गैंगस्टर राशिद केबल वाला जो इस समय विदेश में मौजूद है उसके कहने पर किया था. राशिद केबल वाले की आकाश शर्मा से पुरानी दुश्मनी थी. इसी के चलते राशिद ने सोनू से आकाश शर्मा की हत्या करवा दी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक सोनू मटका साल 2015 में क्राइम की दुनिया में शामिल हुआ था. साल 2021 में वो बेल पर जेल से बाहर आया और कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया. इसके अलावा साल 2022 में लाहौरी गेट इलाके में लूटपाट और हत्या के केस में भी सोनू वांटेड था.

इतना ही नही साल 2022 में ही दिल्ली के करोल बाग में डेढ़ करोड़ की डकैती में सोनू मुख्य आरोपी था. पुलिस को सोनू मटका के पास से दो पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है. मामले की जांच जारी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *