सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर,3 जवान जख्मी और एक आतंकी ढेर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर और 3 जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. नारला गांव में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. नारला गांव में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया. हालांकि इस दौरान तीन जवान जख्मी हो गए.

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक सुदूर गांव में मंगलवार (12 सितंबर) को छापेमारी करने गए सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं.

सेना ने सोमवार को शुरू की थी घेराबंदी

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हुआ था, जबकि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए मुठभेड़ स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना कर दिया गया. अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सोमवार (11 सितंबर) शाम को भी पटराडा इलाके के वनक्षेत्र में एक तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया था और दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए कुछ गोलियां भी चलाई थी.

पुलिस ने जब्त किया आतंकियों का बैग

उन्होंने कहा कि दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पीठ पर टांगने वाला अपना बैग वहीं छोड़ गए, जिसे सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिया. अधिकारी के मुताबिक, उसमें से कुछ कपड़े और कुछ अन्य सामग्रियां बरामद की गई. अधिकारियों ने बताया कि फरार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला सहित आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *