सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सप्ताह में एक दिन सुनी जायेगी कर्मचारियों की शिकायत : संदीप कपूर

2 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर

सप्ताह में एक दिन सुनी जायेगी कर्मचारियों की शिकायत : संदीप कपूर

Advertisement

सप्ताह में एक दिन सुनी जायेगी कर्मचारियों की शिकायत : संदीप कपूर

* दीपावली पर मिलेगा दो साल का बोनस

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम की डेम्स कमेटी की बैठक नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में संपन्न हुई। सभी सदस्य पार्षदों ने अपनी दिल्ली की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपने विचार रखें । डेम्स कमेटी अध्यक्ष संदीप कपूर ने एक कमेटी का गठन डिप्टी चेयरमैन धर्मवीर की अध्यक्षता में किया जो दिल्ली के सभी वार्डों में कर्मचारियों की नियुक्तियां , संख्या और किए जाने वाले कार्य का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देगी ।

Advertisement

सभी वार्डों में जनसंख्या ,भौगोलिक स्थिति के हिसाब से कर्मचारियों की पोस्टिंग की जाए। कर्मचारियों की हितों की रक्षा के लिए चेयरमैन के कमरे में हफ्ते में एक दिन अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की शिकायतें सुनने का निर्णय हुआ। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि इस दिवाली पर रुके हुए 2 साल का बोनस कर्मचारियों को दिया जाए। डेम्स डिपार्टमेंट में मौजूद सभी अधिकारियों के कार्य को निश्चित किया जाए और अलग से डिपार्टमेंट के लिए अधिकारियों की व्यवस्था हो जो दिल्ली को स्वच्छ सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

अध्यक्ष ने अंत में उपस्थित सभी पार्षद सदस्यों और अधिकारियों का धन्यवाद दिया और आह्वाहन किया कि दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए सभी मिलकर काम करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *