सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चोर दरवाजे से बढाई जा रही हैं बिजली की कीमतें  : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
चोर दरवाजे से बढाई जा रही हैं बिजली की कीमतें  : दीपक गाबा

चोर दरवाजे से बढाई जा रही हैं बिजली की कीमतें  : दीपक गाबा

Advertisement

चोर दरवाजे से बढाई जा रही हैं बिजली की कीमतें  : दीपक गाबा

नई दिल्ली (सी.पी.एन .न्यूज़  ) : मुफ्त की राजनीति पर सवार हो दिल्ली की सत्ता पर तीन -तीन बार काबिज होने वाले अरविन्द केजरीवाल लोगो को गुमराह करते हुए दो सौ युनिट मुफ्त बिजली के नाम पर वाह -वाही तो लूट ही रहे है साथ ही चोर दरवाजे से बिजली  की कीमते बढ़ा  गरीबों की जेब पर डाका डाल रहे हैं |

यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली की जनता अब केजरीवाल की कथनी और करनी को भली भांति समझ चुकी है और आने वाले तमाम चुनावो में केजरीवाल और उनकी पार्टी को सबक सिखाने का मन बना चुकी है |

Advertisement

दीपक गाबा कहते हैं एक साजिश के तहत राजधानी दिल्ली में बिजली महंगी की जा रही है | चुनाव में बिजली हाफ और पानी माफ़ का नारा दे लोगो को गुमराह कर तीन-तीन बार विधानसभा और एक बार बार नगर निगम चुनाव जीतने वाली अरविन्द केजरीवाल की पार्टी दिल्ली के लोगो को धोखा दे रही है | दीपक गाबा कहते हैं अरविन्द केजरीवाल सरकार ने एक साजिश के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली सब्सिडी को बिजली कंपनियों को देकरदिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के साथ धोखा किया है। जहां एक ओर  दिल्ली सरकार ने उपभोक्ताओं की सब्सिडी के 26000 करोड़ रुपये बिजली कंपनियों दिए है वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनियों ने फिक्स चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं से 16000 करोड़ रुपये वसूले है। उन्होंने कहा  पिछले 8 वर्षों में डिस्कॉम/बिजली कंपनियों का ऑडिट नही कराया है। बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए अरविन्द केजरीवाल सरकार ने 25-28 दिन के सर्कल पर बिल लेकर उपभोक्ताओं पर दोहरी मार कर रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *