सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हीरो-हीरोइन नहीं अब बारी खलनायक की, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

8 साल के लंबे इंतजार के बाद विलेन लौट रहा है। एक विलेन की शानदार सफलता के बाद इसके सीक्वल का धमाकेदार आगाज हो चुका है। एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले आज मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया है। मूवी के लुक पोस्टर्स की तरह इसका ट्रेलर भी होश उड़ाने वाला है। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर शुरू होता है ‘एक विलेन’ के हीरो रितेश देशमुख से। बताया जाता है कि आठ साल पहले विलेन की कहानी शुरू हुई। लोगों को लगा था कि ये कहानी खत्म हो गई है। लेकिन, ऐसा नहीं है विलेन वापस आ गया है। वह उन लड़कियों को निशाना बनाता है, जो एकतरफा प्यार करती हैं। ये विलेन टूटे दिलों का मसीहा बनने आया है। फिल्म के पहले पार्ट में जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नजर आए थे, तो वहीं इस बार फिल्म के दूसरे पार्ट में हैं जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सूतारिया। ट्रेलर में चारों ही किरदार इतना सस्पेंस क्रिएट कर रहे हैं कि अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता कि इसमें असली विलेन कौन है और हीरो कौन। एक तरफ जहां जॉन को फिर से एंग्री यंग मैन के रोल में देखा जा रहा है। वहीं, अर्जुन कपूर भी बहुत अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, तारा और दिशा का भी एक ऐसा रूप दिखा है, जो इससे पहले दर्शकों ने कभी नहीं देखा होगा। जॉन और अर्जुन की बीच का एक्शन आपका दिल जीत लेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *