सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

AAP Leader Raid: सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड, केजरीवाल बोले- AAP को टारगेट किया जा रहा है

2 मिनट पढ़ें

AAP Leader Raid: सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड, केजरीवाल बोले- AAP को टारगेट किया जा रहा है

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई ने हलचल मचा दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर गुरुवार को ईडी की बड़ी छापेमारी की गई। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने राजधानी दिल्ली सहित कुल 13 जगहों पर एक साथ रेड की, जिनमें सौरभ भारद्वाज का निजी आवास भी शामिल है।

यह छापेमारी उस मामले से जुड़ी है जिसमें जुलाई महीने में ईडी ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन पर आरोप है कि AAP सरकार के दौरान स्वास्थ्य ढांचे और मेडिकल प्रोजेक्ट्स से जुड़ी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था। ईडी इसी मामले में जांच को आगे बढ़ा रही है।

रेड की खबर सामने आने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने पर तुली हुई है। यह एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला है। जिस तरह AAP को टारगेट किया जा रहा है, वैसा भारत के इतिहास में किसी पार्टी के साथ नहीं हुआ।”

AAP नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी और सबूतों के आधार पर की जा रही है।

गौरतलब है कि सौरभ भारद्वाज AAP के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और दिल्ली विधानसभा में मंत्री भी रह चुके हैं। सत्येंद्र जैन पहले से ही ईडी की जांच और जेल की सजा झेल चुके हैं। अब भारद्वाज पर हुई छापेमारी से AAP की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

राजधानी दिल्ली में यह छापेमारी न सिर्फ सियासी तनाव को बढ़ा रही है बल्कि 2025 में होने वाले संभावित चुनावों से पहले भाजपा और आप के बीच टकराव को और तेज कर सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *