सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

सोनिया गांधी से ईडी ने छह घंटे तक पूछे सवाल, कल फिर से होगी पूछताछ

2 मिनट पढ़ें

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज एक बार फिर से ईडी ने पूछताछ की। एजेंसी ने सोनिया से करीब छह घंटे तक सवाल किए। एजेंसी ने सोनिया गांधी को कल फिर से बुलाया गया है। ईडी द्वारा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एआईसीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा की एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है और इसी का हम विरोध कर रहे हैं। एक तरफ सोनिया गांधी से पूछताछ चलती रही तो दूसरी तरफ कांग्रेस का सड़क पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और महिला विंग ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तो वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों ने संसद से विजय चौक तक मार्च किया। इसके बाद राहुल गांधी सांसदों के साथ विजय चौक पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और अन्य कई सांसदों को हिरासत में ले लिया।

केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर राष्ट्रपति मुर्मू से दखल की मांग

कई विपक्षी दलों ने महंगाई और वस्तु एवं सेवा कर को लेकर संसद में चल रहे गतिरोध व जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आग्रह किया कि वे इन मामलों में हस्तक्षेप करें। विपक्षी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति को इस संबंध में पत्र लिखा है। यह पत्र ऐसे समय लिखा गया है, जब प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दूसरी बार पूछताछ की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *