सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केंद्र के इशारे पर काम कर रही है ईडी : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
केंद्र के इशारे पर काम कर रही है ईडी : श्री दत्त शर्मा

केंद्र के इशारे पर काम कर रही है ईडी : श्री दत्त शर्मा

Advertisement

केंद्र के इशारे पर काम कर रही है ईडी : श्री दत्त शर्मा
* हो रही है विपक्ष को कमजोर करने की साजिश

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया गया है | कोर्ट में ईडी ने बताया की अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल डिवाइस के पासवर्ड नहीं दिए। ईडी ने आगे बताया की पूछताछ के दौरान अरविंद केजरीवाल गोल मोल जवाब दे रहे हैं। कोर्ट में ईडी ने यह भी बताया की अरविंद केजरीवाल ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं दे रहे जिसे देखते हुए कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज
दिया है। इसी विषय पर हमने पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा से की बातचीत जिसमें उन्होंने कहा की पहले तो अरविंद केजरीवाल को एक प्री प्लान्ड तरीके से ईडी ने गिरफ्तार कर लिया और अब उसके बाद कोर्ट में गलत बयान दे कर ईडी पूरी कोशिश कर रही है की अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर न आ पाएं और नरेंद्र मोदी शासित भाजपा की केंद्र सरकार ईडी के द्वारा अरविंद केजरीवाल के ऊपर दबाव बना कर कोशिश कर रही है की अरविंद केजरीवाल किसी तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दे लेकिन शायद नरेंद्र मोदी शासित भाजपा की केंद्र सरकार और केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही ईडी इस बात से अनजान है की जिनके प्रेरणा स्रोत महात्मा गांधी और भगत सिंह होते है उन्हें किसी भी तरह का झूठ और प्रपंच न तो डरा सकता है और न ही झुका सकता है।

Advertisement

श्री दत्त ने आगे कहा की अभी तक ईडी को अरविंद केजरीवाल से पूछताछ में कुछ हासिल नहीं हुआ है और आगे भी कुछ हासिल नहीं होगा क्योंकि जब अरविंद केजरीवाल ने कुछ किया ही नहीं तो ईडी को अरविंद केजरीवाल से कुछ मिलेगा ही नहीं। श्री दत्त ने आगे कहा की नरेंद्र मोदीम शासित भाजपा की केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी से कोर्ट में गलत व झूठे बयान दिलवा रही है ताकि विपक्ष को कमजोर किया जा सके, इंडिया को कमजोर किया जा सके, दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से अरविंद केजरीवाल को हटा सके और जब तक 2024 के लोकसभा चुनाव नहीं हो जाते तब तक अरविंद केजरीवाल को जेल में ही रखे ताकि आम आदमी पार्टी के साथ साथ इंडिया गठबंधन की छवि भी जनता के आगे खराब हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *