सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

आर्थिक सर्वे रिपोर्ट नीतीश सरकार ने पेश की,बिहार में किस वर्ग के पास कितनी आय? चौंकाएंगे आंकड़े

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

नीतीश सरकार ने पेश की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट, बिहार में किस वर्ग के पास कितनी आय? चौंकाएंगे आंकड़े

Bihar Nitish Kumar Government Presented Caste Economic Survey Report In  Vidhan Sabha Winter Session | Bihar Caste Survey: नीतीश सरकार ने पेश की आर्थिक  सर्वे रिपोर्ट, बिहार में किस वर्ग के पास

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जातीय गणना की रिपोर्ट पेश की गई. इसमें लोगों की आर्थिक आय का डेटा भी साझा किया गया है.

बिहार विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha) सत्र के दूसरे दिन मंगलवार (07 नवंबर) को नीतीश सरकार (Nitish Kumar Government) की ओर से जातीय गणना का आर्थिक सामाजिक सर्वे रिपोर्ट पेश की गई. इस रिपोर्ट में बिहार में लोगों की आर्थिक आय कितनी है, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई है. आंकड़ों के मुताबिक, सामान्य वर्ग के करीब 25 फीसद लोगों के महीने की आय 6 हजार रुपये तक है.

9 फीसद लोगों की महीने की आय 50 हजार से ज्यादा

इसके अलावा 23 फीसद की आय 6 से 10 हजार रुपये है. सामान्य वर्ग में 19 फीसद लोगों की की आय 10 हजार से 20 हजार रुपये तक है. वहीं 16 फीसद की आय 20 हजार से 50 हजार के बीच है. सिर्फ 9 फीसद लोग ऐसे हैं जिनके महीने की आय 50 हजार रुपये से ज्यादा है.

Advertisement

पिछड़ा वर्ग में लोगों की आय कितनी? नीचे देखें डिटेल्स

जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछड़ा वर्ग के 33 फीसद लोगों की महीने की आय 6 हजार तक है. 29 फीसद की आय 6 से 10 हजार है. 18 फीसद की मासिक आय 10 से 20 हजार है. 10 फीसद की आय 20 से 50 हजार है और सिर्फ 4 फीसद आबादी की मासिक आय 50 हजार या इससे अधिक है.

वहीं अनुसूचित जाति में 42 फीसद लोग ऐसे हैं जिनकी महीने की आय छह हजार तक है. 29 फीसद की आय छह से 10 हजार तक है. 15 फीसद की आय 10-20 हजार तक है. 5 फीसद की आय 20 से 50 हजार तक है और एक फीसद की आय 50 हजार रुपये से ज्यादा है.

अनुसूचित जनजाति वर्ग में किसकी कितनी आय

अत्यंत पिछड़ा वर्ग की बात करें तो 33 फीसद की महीने की आय 20 हजार रुपये तक है. 32 फीसद की आय 6 से 10 हजार रुपये है. 18 फीसद की आय 10 से 20 हजार रुपये है. सिर्फ 2 फीसद लोगों की महीने की आय 50 हजार रुपये से अधिक है. इसके अलावा अनुसूचित जनजाति वर्ग में 42 फीसद लोगों की महीने की आय 10 हजार रुपये तक है. 25 फीसद की आय 6 से 10 हजार रुपये है. 16 फीसद लोगों की आय 10 से 20 हजार रुपये है. 8 फीसद की आय 20 से 50 हजार रुपये है. केवल 2.53 फीसद लोगों की मासिक आय 50 हजार रुपये या अधिक है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *