सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Economic Survey 2025: भारत के युवा देश को बना सकते हैं 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, इकोनॉमिक सर्वे में हुआ खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Economic Survey 2025

Economic Survey 2025: भारत के युवा देश को बना सकते हैं 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, इकोनॉमिक सर्वे में हुआ खुलासा

Advertisement

Youth WorkForce In India: भारत के इकोनॉमिक सर्वे ने भले ही विकास का लेखा-जोखा दिया है, लेकिन इससे एक ऐसी बात निकली है, जो दूर तक गई है. एक मामले में तो इस इकोनॉमिक सर्वे ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है. हम दुनिया के सबसे बड़े यूथ वर्कफोर्स कैपिटल वाले देश हैं. हमारे युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं, जो भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बना सकते हैं. यहां तक कि ये युवा 2030 तक भारत को अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना देंगे.

हमारी आबादी में 26 फीसदी हिस्सा 10 साल से 14 साल के बीच के लोगों की है. जो हमारे लिए एक बड़े वर्कफोर्स का निर्माण कर रहे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 पेश करते हुए कहा कि 2014 में भारत दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी. एक दशक से भी कम समय में यह ब्रिटेन को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर आ गई. अब 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बारी है.

दुनिया की सबसे युवा आबादी वाला देश

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, भारत दुनिया भर में सबसे युवा आबादी वाले देशों में से एक है. यहां की औसत आयु 28 वर्ष है. इसके विपरीत  कई विकसित देश बढ़ती उम्र की आबादी और घटते वर्कफोर्स पार्टीसिपेशन से जूझ रहे हैं. वहीं भारत में सदाबहार जवानी की फसल लहलहा रही है और देश की अर्थव्यवस्था को ताकत देने के लिए बेकरार है.

Advertisement

देश में घट रही कामकाजी पर आश्रितों की संख्या

इकोनॉमिक सर्वे का एक और आंकड़ा आंख खोल देने वाला है कि देश में कामकाजी लोगों पर आश्रितों की संख्या कम हो रही है. यानी अधिक के अधिक लोग दूसरों पर निर्भऱ रहने की बजाय खुद कमा कर खाना चाह रहे हैं. अगर इन सभी लोगों को रोजगार के अवसर मिले तो ये मिलकर इकोनॉमी को बूस्ट करेंगे. इससे प्रॉडक्टिविटी भी बढ़ेगी और और इनकम का लेवल भी सुधरेगा. हालांकि इकोनॉमिक सर्वे में इस बात की चेतावनी भी दी गई है कि डेमोग्राफिक डिविडेंड पाने के लिए हमेशा रोजगार के अवसरों में विकास की जरूरत होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *