अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज सुबह 6.59 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 106 किमी दूर पूर्व-पूर्वोत्तर में, जमीन के 70 किमी नीचे था। भूकंप की गहराई जमीन से 70 किमी नीचे थी। अभी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि द्वीप के सभी इलाकों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सामान्य तौर पर 4.4 स्तर का भूकंप उतना घातक नहीं माना जाता है। लेकिन भूकंप का केंद्र कम गहराई पर हो और समुद्री इलाके में हो तो खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक द्विप के सभी इलाकों से जानकारी एकत्र की जा रही है। वैसे रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूंकप ज्यादा घातक नहीं माना जाता है। हालांकि भूकंप का केंद्र अगर कम गहराई पर हो और समुद्री इलाकों में हो तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। बता दें कि 24 घंटे के भीतर और उसी स्थान पर यह दूसरा झटका था. हालांकि, अधिकारियों द्वारा अब तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं दी गई है। हालांकि सभी जगहों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कोई भूकंप की वजह से कोई हानि तो नहीं हुई है।