Home आमने सामने Delhi University:डूसू चुनाव के नतीजों ने साबित किया देश का युवा है...

Delhi University:डूसू चुनाव के नतीजों ने साबित किया देश का युवा है भाजपा के साथ : डॉ यूके चौधरी

0
227

Delhi University:डूसू चुनाव के नतीजों ने साबित किया देश का युवा है भाजपा के साथ : डॉ यूके चौधरी

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत हासिल की है तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। डूसू चुनाव के नतीजों पर बात करते हुए भाजपा उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने कहा कि इन नतीजों ने यह बात साबित कर दी है कि देश का युवा, देश के छात्र भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से डूसू के चुनाव में एबीवीपी को शानदार जीत मिली है, उससे यह बात साबित हो गई है कि देश के युवाओं को, देश के छात्रों को भाजपा पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि उनका भविष्य भाजपा और नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। श्री चौधरी ने कहा की मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का धन्यवाद व्यक्त करता हूं जो उन्होंने एबीवीपी के पक्ष में वोट देते हुए भारी बहुमत से जीत दिलाई व इसके साथ ही मैं सभी जीते हुए उम्मीदवारों को भी बहुत बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा की दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने जिस भरोसे से और जिस उम्मीद से एबीवीपी को जीत दिलाई है, मैं उनको यह विश्वास दिलाता हूं कि एबीवीपी उनकी उन सभी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। श्री चौधरी ने कहा की देश में जगह जगह राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो दावे कर रहे है, दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव के नतीजों ने उन सभी खोखले दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के नतीजों ने यह बात साबित कर दी है कि देश का युवा, देश का छात्र कांग्रेस के झूठे दावो में नहीं आने वाला। श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने, एनएसयूआई ने बहुत कोशिश की कि वह छात्रों को, युवाओं को भटका सके, भाजपा और एबीवीपी के खिलाफ कर सके लेकिन छात्रों को, युवाओं को भाजपा पर, एबीवीपी के कार्यों पर पूरा भरोसा है और दिल्ली विश्वविद्यालय के नतीजे इस भरोसे की खुद गवाही दे रहे है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही एबीवीपी के नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय की दिन प्रतिदिन तरक्की होगी और छात्रों का विकास होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here