सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीIndian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसल

दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते राजधानी की हवा और पानी हुआ जहरीला : रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
रोमेश चन्द्र गुप्ता

दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते राजधानी की हवा और पानी हुआ जहरीला : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते राजधानी की हवा और पानी हुआ जहरीला : रोमेश चन्द्र गुप्ता

* जिम्मेदारी से नहीं बच सकती सरकार

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली की हवा में तो जहर घुल ही रहा है अब पानी भी जहरीला होता जा रहा है और इसके लिए दिल्ली की सरकार सीधे तौर से जिम्मेदार है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री पूर्व निगम पार्षद रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं बात-बात पर दिल्ली के सिस्टम को वर्ल्ड लेवल का बताने वाली दिल्ली सरकार को अपनी विफलताओं पर तनिक शर्म भी नहीं आती | और अपनी हर विफलता को उपराज्यपाल या केंद्र सरकार के पाले में धकेलने का काम ही करती है यह सरकार | रोमेश गुप्ता कहते हैं दिल्ली की जनता इनकी असलियत पहचान चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब भी देगी |

Advertisement

रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं दिवाली के बाद छठ पर्व है लाखों पूर्वाचंल श्रद्धालु यमुना के जल अर्घ देकर मनाते है परंतु आज यमुना के जल की गुणवत्ता का सूचकांक खराब श्रेणी में 293 तक नीचे गिर चुका है। दिल्ली सरकार की नाकामी के कारण यमुना में सफेद झाग वाला जहरीला पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ो रुपये यमुना सफाई के नाम पर भेट चढ़ने के बावजूद त्यौहारों से पूर्व यमुना का जल जहरीला क्यों हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार के अनुसार 2017-2021 के 5 वर्षों में यमुना सफाई के काम में 6856 करोड़ से अधिक खर्च हुए परंतु ऐसा लगता है कि सारा पैसा नाला बन चुकी यमुना के प्रदूषित जल में डूब गया।

रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं कि आतिशी सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण और अवलोकन के लिए 13 हॉटस्पॉट सुनिश्चित किए गए थे जहां प्रदूषण का स्तर अन्य जगहों से अधिक होता है और यहां प्रदूषण रोकथाम के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का सरकार दम भरती रही है परंतु इन जगहों पर सबसे अधिक प्रदूषण होता है | यह आम आदमी पार्टी की विफलता है, जो दिल्ली वालों के सामने उजागर हो चुकी है। बुधवार को आनंद विहार में एक्यूआई 429 तक पहुंच गया था जबकि 13 में से 11 हॉटस्पॉट पर प्रदूषण स्तर 300 के पार बेहद खराब रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल और वायु प्रदूषण को रोकने में चारों खाने चित हो गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *