Home दिल्ली-एनसीआर जागरूकता और फोगिंग के चलते इस साल डेंगू का प्रकोप कम, जागरूकता...

जागरूकता और फोगिंग के चलते इस साल डेंगू का प्रकोप कम, जागरूकता जारी रखनी होगी खतरा टालने के लिए : रीना महेश्वरी 

0
65
Due to awareness and fogging, the incidence of dengue has reduced this year. Reena Maheshwari

जागरूकता और फोगिंग के चलते इस साल डेंगू का प्रकोप कम, जागरूकता जारी रखनी होगी खतरा टालने के लिए : रीना महेश्वरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : इस साल जरूरत से ज्यादा बरसात होने के बाद भी राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों में कमी आई है | यह कहना है अशोक नगर वार्ड से निगम पार्षद रीना माहेश्वरी का | रीना माहेश्वरी कहती है ट्रिपल इंजन सरकार के अभियानों से दंगो को ले लोगो में जागरूकता बढ़ी है लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक हो रहे हैं वहीं दिल्ली नगर निगम भी डेंगू और मलेरिया को ले जागरूकता अभियान चला रहा है ,लोगो को जागरूक किया जा रहा है ,घरो तथा नालियों के आस्पाद दवा का छिडकाव तो कराया ही जाता है निरंतर वार्डों में फोगिंग भी करायी जा रही है जिसके चलते इस बार डेंगू तथा मलेरिया के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है | रीना महेश्हैवरी कहती हैं निगम के आंकड़ो पर गौर करें तो इस साल अबतक डेंगू के 1,136 मामले आए हैं, जबकि पिछले साल इतने समय तक 3,581 केस दर्ज किए गए थे. इस साल बारिश भी काफी हुई है, लेकिन पिछले साल की तुलना में डेंगू के केस कम आए हैं | रीना महेश्वरी कहती हैं सावधानी बरतना डेंगू की रफ्तार कम करने का सबसे बड़ा कारण है वहीं लोगो में जागरूकता आना एक बड़ी वजह है | लोग खुद अपने घरों की छतों तथा गमलों की निगरानी करते हैं जिसके चलते मच्छर नहीं पनप पाते |

रीना महेश्वरी कहती हैं इस बार बड़े पैमाने पर एंटी लार्वा कैंपेन चलाया गया | पार्कों और जेजे कॉलोनियों में फोकस्ड ड्राइव के कारण मच्छरों की ब्रिडिंग काफी कम पाई गई. इस बार लोगों के घरों की छतों, बालकनी और पानी वाली जगहों की सफाई भी ज्यादा देखी गई इससे मच्छरों की ब्रीडिंग भी कम हुई | और जब मच्छर ही नहीं प्न्पेगें तो जलजनित बीमारियों के कम होने की संभावना अधिक हो जाती है | रीना महेश्वरी कहती हैं हालांकि अभी डेंगू का खतरा टला नहीं है लेकिन जिस तरह अभी तक लोगो नें जागरूकता दिखाई है और निगम के अभियान में तेजी रही है यदि आगे भी यही रहा तो इस साल डेंगू से राहत मिलती रहेगी |

 

रीना महेश्वरी कहती हैं अक्टूबर के महीने में दिल्ली में डेंगू के 377 मरीज मिले, जो इस साल एक महीने में डेंगू के मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा दिल्ली में इस सीजन में डेंगू से दो मरीजों की मौत की पुष्टि भी हुई है और इस साल डेंगू से पीड़ित होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1136 पहुंच गया है | रीना महेश्वरी कहती हैं अगर समय से सतर्क हो जाएं और पहले से बचाव के उपाय करने लगें तो डेंगू से बचाव किया जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी बात अपने आसपास पानी न इकट्ठा होने दें, क्योंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पैदा होता है और दिन के समय में लोगों को काटते हैं. घर से बाहर निकलने पर शरीर को कपड़ों से ढक कर निकलें और घर के खिड़की दरवाजों को बंद रखें. मच्छरों को भगाने के लिए नीम का तेल या फिर लेमन ग्रास के तेल को भी ऑयल बर्नर में डालकर जला सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here