सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

DU छात्रावास के अध्यक्ष ने भेजा नोटिस कहा,”राहुल गांधी का आचरण मर्यादा से परे..”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“राहुल गांधी का आचरण मर्यादा से परे..”: DU छात्रावास के अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

राहुल गांधी ने पिछले दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी मेन्स हॉस्टल का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने कुछ छात्रों के साथ बातचीत की और उनके साथ दोपहर का भोजन किया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को किया नोटिस जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के पीजी मेन्स हॉस्टल के अध्यक्ष (प्रोवोस्ट) ने पिछले हफ्ते के ‘अचानक’ हॉस्टल के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है और कहा है कि राष्ट्रीय पार्टी के जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेता का ऐसा आचरण मर्यादा से परे है. अध्यक्ष केपी सिंह द्वारा गांधी को भेजे गए दो पेज के नोटिस में कहा गया है कि यह घटना अतिचार और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार जैसी है और उनसे भविष्य में ऐसा कोई कदम उठाने से परहेज करने को कहा है.

Advertisement

अध्यक्ष ने कहा कि तीन वाहनों के साथ राहुल गांधी का परिसर में अप्रत्याशित प्रवेश छात्रावास के निर्धारित नियमों का उल्लंघन है. अध्यक्ष ने नोटिस में छात्रावास की सूचना और नियमों की पुस्तिका के नियम 15.13 का उल्लेख किया है, जिसमें कहा गया है, “कोई भी व्यक्ति शैक्षणिक और निवासी परिषद गतिविधियों के अलावा छात्रावास परिसर में किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होगा.”

नोटिस में उल्लेख किया गया है, “छात्रावास की प्रबंधन समिति ने दिनांक 06.05.2023 को दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण एवं प्रॉक्टर की उपस्थिति में हुई अपनी आकस्मिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया और संकल्प लिया कि इस तरह का आचरण एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता द्वारा किया जाना चाहिए, जिसके पास Z प्लस सुरक्षा है, गरिमा से परे है.”

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *