सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

नशे के आदि आरोपी ने अपने मां, पिता, बहन और दीदी की गला रेतकर हत्या की

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पश्चिमी पालम थाना क्षेत्र में युवक ने अपने माता-पिता, बहन व दादी की गला रेतकर हत्या की। इसके पहले कि आरोपी मौके से फरार होता, उसे आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपित का नाम केशव है।

मृतकों में केशव की दादी दीवानो देवी, पिता दिनेश, मां दर्शन व बहन उर्वशी शामिल है। दिनेश पेशे से चालक थे। वहीं दर्शन नर्स थी। उर्वशी ने हाल ही में फिजियो थैरेपी का कोर्स पूरा किया था। पड़ोसियों का कहना है कि केशव नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए जब परिवार वाले पैसे नहीं देते थे, तब केशव छोटी मोटी चोरियां भी करता था। परिवार वाले इन हरकतों से नाराज रहते थे। केशव की दादी का पोते से काफी लगाव था।

वारदात वाली शाम करीब साढ़े आठ बजे केशव सबसे पहले अपनी दादी के पास पहुंचा। केशव ने दादी से कुछ पैसे मांगे, लेकिन दादी ने पैसे देने से मान कर दिया। इसके बाद केशव ने दादी की गला रेतकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद जब केशव के पिता वहां पहुंचे, तब उन्होंने खून से लथपथ मां को देखा। इसके पहले कि वह कुछ कर पाते, घात लगाकर बैठे केशव ने उनका भी गला रेत दिया। कुछ देर बाद जब केशव की मां पहुंची, तब मां का भी गला रेत दिया। अंत में केशव की बहन घर पहुंची, तब बहन ने अंदर का नजारा देखकर शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर इसके पहले कि लोग मौके पर पहुंचते केशव ने अपनी बहन का गला रेत दिया।

Advertisement

लोगों का कहना है कि केशव जब एक के बाद हत्या कर रहा था, तभी घर में रखे नकदी व आभूषण अपने बैग में रख लिए। बहन के शोर मचाने के बाद जब आसपास के लोग घर की ओर आ रहे थे, तब उसने साफ्ट के रास्ते इमारत से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *