सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Drishyam 3 Confirmed: फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ लौट रहे हैं मोहनलाल, पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

2 मिनट पढ़ें
Drishyam 3 Confirmed

Drishyam 3 Confirmed: फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ लौट रहे हैं मोहनलाल, पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Advertisement

Mohanlal Announces Drishyam 3: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’  अपार सफलता के बाद अब फिल्म के पार्ट 3 के साथ जल्द पर्दे पर लौटने वाले हैं. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है.

मोहनलाल ने फोटो शेयर कर ‘दृश्यम 3’ की घोषणा की

दरअसल आज यानि गुरुवार के दिन मोहनलाल ने अपने फैंस को ट्रीट देते हुए ‘दृश्यम 3’ की घोषणा की है. मोहनलाल ने एक्स हैंडल पर इसको लेकर एक तस्वीर शेयर की है. इसमें एक्टर डायरेक्टर जीतू जोसेफ और एंटनी पेरुम्बावूर के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘अतीत कभी चुप नहीं रहता..’दृश्यम 3’ कंफर्म हो गई है…’ एक्टर की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है. जिसपर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं.

कई भाषाओं में बन चुकी हैं ‘दृश्यम’

Advertisement

बता दें कि ‘दृश्यम’ मलयालम इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्मों में से रही है. मलयालम के बाद इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, सिंहली और यहां तक ​​कि चीनी भाषा में भी डायरेक्ट किया गया है. फिल्म के हिंदी वर्जन में अजय देवगन और तब्बू ने अपनी दमदार भूमिका से लोगों का खूब दिल जीता थी. वहीं हिंदी ‘दृश्यम 2’ भी ब्लॉकबस्टर हिट रही है.बात करें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम’ की तो इसका पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज़ हुआ था, जबकि दूसरा पार्ट साल 2021 में आया था.

‘दृश्यम’ की सफलता पर क्या बोले थे मोहनलाल ?

वहीं ‘दृश्यम’ की सफलता को लेकर एक बार मोहमलाल ने इंडिया टुडे से बात की थी. एक्टर ने कहा था कि, “दृश्यम ने बहुत अच्छे काम किए हैं। इसने मलयालम उद्योग को बहुत बड़ा उत्थान दिया है. हमने फिल्म का पार्ट 2 कोविड के कारण हुई महामारी के दौरान बनाई थी. उसे भी पूरे भारत में देखा गया था. ये फिल्म मलयालम उद्योग के लिए एक आशीर्वाद बनी है.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *