डॉ. नरेश कुमार बने एआईसीसी के ऑब्जर्वर रुद्रपुर सिटी में मिली अहम ज़िम्मेदारी

0
25
डॉ. नरेश कुमार
डॉ. नरेश कुमार बने एआईसीसी के ऑब्जर्वर रुद्रपुर सिटी में मिली अहम ज़िम्मेदारी

डॉ. नरेश कुमार बने एआईसीसी के ऑब्जर्वर रुद्रपुर सिटी में मिली अहम ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ): दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तराखंड प्रदेश के “संगठन सर्जन कार्यक्रम” के तहत रुद्रपुर सिटी ज़िला का ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। डॉ. नरेश कुमार ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं जिन्होंने उन पर विश्वास जताया।

उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी द्वारा सौंपी गई इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय संगठन को मज़बूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। रुद्रपुर सिटी में संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत बनाने का जो दायित्व मुझे दिया गया है, उसे मैं दिल से निभाऊंगा।

ग़ौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी देशभर में “संगठन सर्जन कार्यक्रम” चला रही है, जिसके अंतर्गत ज़िला और शहर स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए एआईसीसी ने विभिन्न राज्यों में पर्यवेक्षकों (ऑब्ज़र्वर्स) की नियुक्ति की है ताकि स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति दी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here