Home दिल्ली-एनसीआर नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूत शिखर सम्मेलन 2026 में डॉ. बसंत गोयल...

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूत शिखर सम्मेलन 2026 में डॉ. बसंत गोयल को विशेष सम्मान

0
93
डॉ. बसंत गोयल
नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूत शिखर सम्मेलन 2026 में डॉ. बसंत गोयल को विशेष सम्मान

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूत शिखर सम्मेलन 2026 में डॉ. बसंत गोयल को विशेष सम्मान

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय राजदूत शिखर सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन 26 फरवरी को नई दिल्ली सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिखर सम्मेलन की थीम थी कूटनीति से विकास तक दूतावास और व्यवसाय वैश्विक सहयोग को सशक्त बनाते हुए इस गरिमामय आयोजन में विश्व भर के राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के नेताओं और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ.बसंत गोयल सीईओ एवं संस्थापक गोयल मेडिकोज को विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।

डॉ. वसंत गोयल को विश्वविख्यात समाजसेवी के रूप में जाना जाता है और उन्हें ‘ब्लड मैन ऑफ इंडिया” तथा मेडिसिन मैन ऑफ इंडिया” की उपाधियों से भी सम्मानित किया गया है। वे अब तक 40 से अधिक देशों में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बसंत गोयल द्वारा सभी अंतरराष्ट्रीय राजदूतों को सम्मानित एवं अभिनंदित करने के साथ हुई, जो वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति उनके सम्मान और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके पश्चात उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय विशिष्ट व्यक्तित्वों को विशेष अतिथि सम्मान पुरस्कार प्रदान किए, जो दूतावास प्रतिनिधियों एवं वैश्विक नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यह क्षण कूटनीति, विकास और मानवता के बीच एक सशक्त सेतु का प्रतीक बना।

सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख राजनयिक गणमान्य अतिथि रहे राजदूत, एम्बेसी ऑफ एरिट्रिया , राजदूत, एम्बेसी ऑफ इक्वाडोर उच्चायुक्त, एम्बेसी ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो,राजदूत, एम्बेसी ऑफ द रिपब्लिक ऑफ बेनिन, राजदूत, एम्बेसी ऑफ पनामा अंतरराष्ट्रीय राजदूत शिखर सम्मेलन न केवल वैश्विक सहयोग को सशक्त करने का मंच बना, बल्कि यह उन महान व्यक्तित्वों के सम्मान का प्रतीक भी बना, जो मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और अंतरराष्ट्रीय भाईचारे के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. बसंत गोयल का यह सम्मान भारत की मानवतावादी सोच, वैश्विक नेतृत्व और सेवा भाव की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और अधिक सुदृढ़ करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here