Home मैं भी रिपोर्टर Goyal Medicos Founder: एक ही दिन में 4 बड़े सम्मान ,डॉ. बसंत...

Goyal Medicos Founder: एक ही दिन में 4 बड़े सम्मान ,डॉ. बसंत गोयल को किया गया सम्मानित

0
28

Goyal Medicos Founder: एक ही दिन में 4 बड़े सम्मान ,डॉ. बसंत गोयल को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : गोयल मेडिकोज के संस्थापक डॉ. बसंत गोयल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि नेतृत्व केवल व्यावसायिक सफलता तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज, खेल, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण के हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी ही एक सच्चे राष्ट्र निर्माण की पहचान होती है। हाल ही में एक ही दिन में आयोजित चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति और सम्मान ने उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित किया है। इन चारों आयोजन में डॉ. वसंत गोयल की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि एक दूरदर्शी समाजसेवी, प्रेरणादायक वक्ता और युवा पीढ़ी के मार्गदर्शक भी हैं। कड़कड़डूमा स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का एक सशक्त मंच था।

डॉ. बसंत गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद और प्रेरक व्यक्तित्व खान सर एवं अमित गिरी की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू होटल द्वारका में आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड में डॉ. बसंत गोयल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम देशभर के विभिन्न क्षेत्रों व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, मीडिया और समाजसेवा—में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। एक और भव्य आयोजन ग्लोबल लिजेंसी अवार्ड एवं एग्जीबिशन में डॉ. बसंत गोयल को सेलिब्रेटी चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया।

ब्लड मैन ऑफ इण्डिया के नाम से प्रसिद्ध डॉ. गोयल जी ने स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह उन्हें एक विशिष्ट वैश्विक पहचान प्रदान करता है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल एचीवर अवार्ड में डॉ. बसंत गोयल को गेस्ट ऑफ हॉनर के रूप में आमंत्रित किया गया। इस भव्य समारोह में देशभर से आए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री Tabu की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। आयोजकों ने उनके सामाजिक योगदान, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नवाचार और समाज के वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। अपने संबोधन में डॉ. गोयल ने कहा कि “सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आगे और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here