Home दिल्ली-एनसीआर जलभराव मुक्त बनाने की दिशा में डॉ.अनिल गोयल नें किया निरीक्षण

जलभराव मुक्त बनाने की दिशा में डॉ.अनिल गोयल नें किया निरीक्षण

0
89
डॉ.अनिल गोयल
जलभराव मुक्त बनाने की दिशा में डॉ.अनिल गोयल नें किया निरीक्षण

जलभराव मुक्त बनाने की दिशा में डॉ.अनिल गोयल नें किया निरीक्षण

* संदीप कपूर ,राजू सचदेवा भी रहे साथ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कृष्णा नगर के विधायक डॉ.अनिल गोयल नें कृष्णा नगर विधान सभा क्षेत्र में डीसी, जल बोर्ड अधिकारियों, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, मलेरिया विभाग के डॉक्टरों और टीम के साथ जी ब्लॉक, घोंडली चौक, चंदर नगर मोड़ से शिवपुरी तक का दौरा किया।

इस दौरान शाहदरा साउथ जोन चेयरमैन ,जल बोर्ड अधिकारी ,,कई विभाग के अधिकारी ,पार्षद संदीप कपूर ,राजू सचदेवा ,भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे | इस दौरान उन्होंने लोगों से उनके घर जाकर उनकी समस्या की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान लोगों ने टीम को नाली, सड़क और सीवर,जलभराव जैसी समस्या से अवगत कराया। डॉ.अनिल गोयल नें बताया पिछले कई वर्षो से चली आ रही नालों की समस्या को ठीक करने का ठोस प्लान बनाया है।

भविष्य में सड़कें बनाते समय यह सुनिश्चित करेंगे कि ड्रेनेज सिस्टम और नाले बड़े नालों से जुड़ें ताकि पानी की निकासी सुचारू हो। डॉ.अनिल गोयल नें अधिकारियों और जनता को सघन कार्यक्रम में भागीदारी की बधाई देते हुए कृष्णा नगर की जनता से अनुरोध किया कि प्लास्टिक बोतल और कचरा नालों में न फेंकें, इससे नालियां जाम होती हैं। तथा साथ मिलकर अपने कृष्णा नगर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाएं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here