सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Do Patti Trailer: डबल रोल में ट्विन गेम खेलेंगी कृति सेनन, काजोल को करेंगी कंफ्यूज! रिलीज हुआ ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर

2 मिनट पढ़ें
Do Patti Trailer

Do Patti Trailer: डबल रोल में ट्विन गेम खेलेंगी कृति सेनन, काजोल को करेंगी कंफ्यूज! रिलीज हुआ 'दो पत्ती' का ट्रेलर

Advertisement

Do Patti Trailer Out: कृति सेनन और काजोल स्टारर फिल्म ‘दो पत्ती’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को पोस्टर सामने आने के बाद अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. फिल्म में कृति और काजोल के अलावा शहीर शेख लीड रोल में है. शहीर ने ‘दो पत्ती’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. ‘दो पत्ती’ में कृति सेनन डबल रोल में दिखाई देंगी.

ट्रेलर की शुरुआत काजोल और शहीर शेख से होती है जिसमें एक्ट्रेस एक्टर से सवाल-जवाब करते दिखाई देती हैं. फिर वे कहती हैं- ‘फंसना मेरी स्पेशैलिटी है जी, कभी पेट्रोलिंग में, कभी हिंदुस्तान के पीनल कोड को समझने में. रूल बुक फॉलो करते-करते आ गई हूं यहां फंसने.’

कैसा है ट्रेलर?
‘दो पत्ती’ में कृति सेनन डबल रोल में दिखाई देंगी. एक्ट्रेस दो जुड़वा बहनों के किरदार में नजर आ रही हैं. सौम्या जो ध्रुव नाम के लड़के से प्यार करती है, उसकी जुड़वा बहन उस लड़के को उससे छीनने की कोशिश करती है. यहीं से कहानी का आगाज होता है और ये लव ट्रायंगल एक क्राइम स्टोरी में बदल जाती है. जिसकी छानबीन का बेड़ा काजोल उठाती हैं.

प्रोड्यूसर के तौर पर कृति सेनन का डेब्यू
कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को खुद एक्ट्रेस ने ही प्रोड्यूस किया है. ‘दो पत्ती’ से कृति ने एक प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया है. अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘एक प्रोड्यूसर के तौर पर मेरा पहला, डबल रोल के साथ मेरी पहली. मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक. इस तितली की कहानी बहुत खास है.’

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘उतार-चढ़ाव, मोड़, कंपीटीशन, प्यार, चोट और एक अहम सबजेक्ट जिसके बारे में पूरी टीम मजबूती से महसूस करती है. आप सभी के फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकती. फिलहाल ट्रेलर कैसा लगा?’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *