Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Jal Board: सिंगल विंडो आधारित कैशलेस व्यवस्था से दिल्ली जल बोर्ड...

Delhi Jal Board: सिंगल विंडो आधारित कैशलेस व्यवस्था से दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों को होगा लाभ : रोमेश चंद्र गुप्ता

0
43

Delhi Jal Board: सिंगल विंडो आधारित कैशलेस व्यवस्था से दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों को होगा लाभ : रोमेश चंद्र गुप्ता

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली जल बोर्ड के 50,000 से अधिक पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय सहित बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी विषय पर बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला महामंत्री शाहदरा जिला रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि इस सौगात से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इलाज के दौरान होने वाली आर्थिक और प्रक्रियात्मक अड़चनों से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले बुजुर्ग पेंशनरों को अपनी जेब से इलाज का खर्च वहन करना पड़ता था और फिर मेडिकल रीइम्बर्समेंट के लिए लंबी कागजी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता था लेकिन अब दिल्ली सरकार ने सभी प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हुए सिंगल विंडो आधारित कैशलेस व्यवस्था शुरू की है जिससे बुजुर्गों को बिना किसी झंझट के तत्काल और सुलभ चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। श्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं को शुरू करना नहीं है बल्कि ऐसी व्यवस्थाएं तैयार करना है जिनसे लोगों का जीवन आसान हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बना दिया है। श्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह कदम कर्मचारियों के योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने यह पहल सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here