सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

“गंदे मैसेज,छेड़छाड़…”महिला SI ने इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

3 मिनट पढ़ें

“गंदे मैसेज, बैड टच, छेड़छाड़…” नोएडा में महिला SI ने इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

महिला दारोगा ने मामले की शिकायत डीसीपी महिला सुरक्षा से की थी. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है.

नोएडा फेस-2 थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर पर अश्लील हरकत करने और उसके शरीर बैड टच करने का संगीन आरोप लगाया है. महिला एसआई ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कोतवाल ने होलिका दहन के दिन छेड़छाड़ की थी. यही नहीं वह उसका चैट के जरिए भी शोषण कर रहा था. महिला दारोगा ने मामले की शिकायत डीसीपी महिला सुरक्षा से की थी. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है. डीसीपी (महिला सुरक्षा) मीनाक्षी कात्यायन के देंखरेख में यह कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी. जांच होने तक फेस-2 थाना प्रभारी के साथ महिला दरोगा को भी लाइन हाजिर कर दिया है.

डीसीपी को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला दारोगा ने कहा

गौरतलब है कि कमिश्नरेट में तैनात कोतवाली प्रभारी पर कई बार बदनामी का दाग लग चुका है. लेकिन ये मामला ज्यादा गंभीर और शर्मनाक है डीसीपी को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला दारोगा ने कहा है कि होलिका दहन वाले दिन उसकी ड्यूटी सेक्टर 93 की एक सोसाइटी में लगी थी. कोतवाल को जब यह बात पता चला तो उन्होंने महिला दारोगा की ड्यूटी वहां से हटवा दी और सरकारी गाड़ी पर हमराह के रूप में लगा ली. आरोप है कि होली पर रंग लगाने के बहाने महिला दारोगा को कई जगह बैड टच किया गया. एसएचओ पर ये भी आरोप लगाया गया है कि वह चैट के जरिए गंदे मैसेज भेजा करते थे और इस तरह से वह उसका मानसिक शोषण कर रहे थे. महिला ने आला अधिकारियों को आरोपी के चैट्स भी दिए हैं.

पुलिस कमिश्नर की मीडिया सेल द्वारा बताया गया कि शिकायत को संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पूरे मामले की जांच के लिए विशाखा गाइडलाइन के निर्देशों के अनुक्रम में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं. इस जांच कमेटी में एक महिला सदस्य बाहर से शामिल की गई है. पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश पुलिस कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं. डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में यह जांच टीम पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *