सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

600 करोड़ी ‘कल्कि 2898 एडी’ बनाने में घिस गई डायरेक्टर नाग अश्विन की चप्पल, कहा- ‘रास्ता लंबा रहा…’

2 मिनट पढ़ें

600 करोड़ी ‘कल्कि 2898 एडी’ बनाने में घिस गई डायरेक्टर नाग अश्विन की चप्पल, कहा- ‘रास्ता लंबा रहा…’

कल्कि 2898 एडी के रिलीज होने पर फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है.

प्रभास की कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को ऑडियन्स के साथ क्रिटिक्स का भी बहुत प्यार मिल रहा है. जो इस फिल्म को देख रहा है वो इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहा है. इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है और इसे बनाने में उन्होंने बहुत मेहनत की है. फिल्म रिलीज के साथ नाग अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उनकी मेहनत दिख रही है. कल्कि 2898 एडी को बनाने में 600 करोड़ लगा है. इतने बड़े बजट की फिल्म पर नाग अश्निन के साथ पूरी कास्ट ने बहुत मेहनत की है. ये मेहनत फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार होने पर पूरी होगी.

कल्कि 2898 एडी में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान का भी कैमियो है. जिन्हें फिल्म में देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. बड़े स्टार्स को साथ देखकर फैंस खुश हो रहे हैं.

नाग अश्विन ने शेयर की टूटी चप्पल की फोटो

नाग अश्विन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी टूटी हुई चप्पल की फोटो शेयर की है. उनकी चप्पल में ना सिर्फ क्रैक है बल्कि कुछ पार्ट भी मिसिंग हैं. ये फोटो शेयर करते हुए नाग ने लिखा- ये रास्ता लंबा रहा है. उनकी ये तस्वीर उनके तीन साल का हार्ड वर्क और डेडिकेशन की झलक दिखाती है.

बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी रिकॉर्ड

कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म ने इंडिया में ही एडवांस बुकिंग से करीब 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इंडिया में ही फिल्म आसानी से 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी. रिपोर्ट्स की माने तो ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *