सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Dipika kakar की ननद Saba Ibrahim से नाराज हैं उनके पति? बोले- ‘दगाबाज हो तुम…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Dipika kakar की ननद Saba Ibrahim से नाराज हैं उनके पति? बोले- ‘दगाबाज हो तुम…’

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा के पति ने अपनी पत्नी के लिए एक गाना गाया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. दीपिका हाल ही में बेटे की मां बनी हैं और फैमिली के साथ समय बिता रही हैं. दीपिका और बेबी के बारे में उनके पति शोएब और ननद सबा सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते रहते हैं. सबा एक यूट्यूबर हैं और आए दिन व्लॉग शेयर करती रहती हैं. सबा शादी के बाद मुंबई छोड़कर पति के साथ मौदहा में शिफ्ट हो गई हैं. सबा के पति ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उन्हें दगाबाज कह रहे हैं.

सबा ने नवंबर 2022 में खालिद नियाज से शादी की थी. शादी के बाद कुछ समय तक वह मुंबई में रहीं और अब आलीशान जिंदगी छोड़कर मौदहा चली गई हैं. वैसे सबा अपने पति खालिद के साथ मुंबई आती रहती हैं.

सबा को पति ने कहा दगाबाज

Advertisement

सबा अक्सर अपने मायके आती रहती हैं. अब वह अपने भाई-भाभी और भतीजे के साथ समय बिताने के लिए मुंबई आईं हुईं हैं. वह दीपिका-शोएब के साथ कुछ दिनों से मुंबई में हैं. अब सबा के पति खालिद ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह गाना गा रहे हैं-बड़े जख्म सीने पर खाए हुए हैं. दगाबाज हो तुम सितम ढाने वाले..

पति के गाने को सबा खूब एंजॉय कर रही हैं. ये वीडियो उन्होंने खुद रिकॉर्ड किया है. जैसे ही खालिद को पता चलता है कि सबा उनकी वीडियो बना रही हैं. वह गाते हुए रुक जाते हैं और हंसने लगते हैं.

बता दें दीपिका ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था. उन्होंने अब बेटे का नाम फैंस को बता दिया है. उन्होंने बेटे का नाम रुहान रखा है. दीपिका की डिलिवरी सी-सेक्शन के जरिए हुई थी. उनके बेटे रुहान को कुछ दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था. अब दीपिका और बेटा दोनों ही ठीक हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *