सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

TMC MLA Arrest: भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी देने के आरोप में टीएमसी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

TMC MLA Arrest: भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी देने के आरोप में टीएमसी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित धमकी देने के मामले में फरार चल रहे टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर से विधायक दिलीप मंडल को बंगाल पुलिस की एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा के पुरी से हिरासत में लिया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि विधायक पुरी के एक बड़े होटल में ठहरे हुए हैं। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने होटल में छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। अब उन्हें कोलकाता लाने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर दिलीप मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वे कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी सिलसिले में 14 मई को पुलिस ने पैलान स्थित उनके आवास पर भी छापेमारी की थी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही विधायक वहां से फरार हो गए थे।

बताया जा रहा है कि विधायक दिलीप मंडल पैलान में बेहद आलीशान जीवनशैली के लिए भी चर्चा में रहे हैं। उनके दो बड़े मकान हैं, जिनमें से एक किसी लग्जरी रिसॉर्ट जैसा बताया जा रहा है। बंगले में बड़ा गार्डन, स्विमिंग पूल, झूले और कई सजावटी मूर्तियां मौजूद हैं।

पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही वे लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। आखिरकार पुरी के होटल में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और वायरल वीडियो समेत पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *