सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

धोनी के मजाक से उड़े ब्रावो के होश, नहीं देखा होगा माही का ये अंदाज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

धोनी के मजाक से उड़े ब्रावो के होश, नहीं देखा होगा माही का ये अंदाज

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद एमएस धोनी ने ड्वेन ब्रावो के साथ ऐसा मज़ाक किया, जिससे वो डर गए थे. देखें दोनों का मजेदार वीडियो.

आईपीएल 2024 में 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच खेला गया, जिसमें CSK ने बेहद आसानी से GT को 63 रन से हरा दिया था. चेन्नई ने रचिन रवींद्र की 46 रन की ताबड़तोड़ पारी और शिवम दुबे के अर्धशतक की बदौलत 206 रन का स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही. CSK के गेंदबाज दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और रवींद्र जडेजा समेत अन्य गेंदबाजों ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

Advertisement

मैच के बाद चेन्नई के खिलाड़ी ग्राउंड से बाहर जा रहे थे, तभी एमएस धोनी के सामने ड्वेन ब्रावो आए. धोनी ने मस्ती भरे अंदाज में ब्रावो के साथ मज़ाक करने की कोशिश की जिससे वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रावो डर गए थे. उनका मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. धोनी और ब्रावो IPL में करीब 10 साल तक एकसाथ खेले हैं और उनकी दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. कुछ दिन पहले ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी के फैंस के लिए एक गाना भी गाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.

बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ समीर रिज़वी ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था और अपने करियर की पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया था. समीर ने 6 गेंद में 14 रन बनाए, जिनमें 2 गगनचुंबी छक्के भी शामिल रहे. उन्होंने एमएस धोनी से मिली सलाह को अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय दिया था. खैर धोनी ने अब CSK की कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन खिलाड़ियों पर अब भी उनका प्रभाव कम नहीं हुआ है. आपको बता दें कि ब्रावो साल 2022 से CSK के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने IPL करियर में खेले 161 मैचों में 1,560 रन बनाने के अलावा 183 विकेट चटकाए थे. वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *