सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Dharmendra इस वजह से कभी नहीं देखना चाहते थे हेमा मालिनी की फिल्म बागवान!सालों बाद किया एक्ट्रेस ने खुलासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इस वजह से Dharmendra कभी नहीं देखना चाहते थे हेमा मालिनी की फिल्म बागवान! एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्मों में से एक बागवान भी है. अफवाहें थीं कि धर्मेंद्र ने इस फिल्म को देखने से इनकार कर दिया था. जिसपर अब हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है.

हेमा मालिनी ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इन्हीं में से एक है बागवान. इस फिल्म में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी नजर आई थी. 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में माता-पिता बने हेमा-अमिताभ अपने बच्चों के साथ रहने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं. ये वही फिल्म मानी जाती है जिसने हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन को बड़े पर्दे पर वापस ला दिया था. दोनों की जोड़ी को भी खासा सराहा गया था. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म आज भी दर्शकों को भावुक कर देती है. हालांकि अफवाहें थीं कि धर्मेंद्र इस फिल्म को कभी नहीं देखना चाहते थे. अब इस अफवाह पर हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है.

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर उड़ी अफवाह पर दिया ये जवाब

Advertisement

‘बागवान’ की सक्सेस के बाद अफवाहें फैल गई थीं कि धर्मेंद्र हेमा और अमिताभ की केमिस्ट्री के कारण इस फिल्म को कभी नहीं देखना चाहते. जब लेहरें रेट्रो से हुई बातचीत में हेमा से इसे लेकर सवाल किया गया तो वो हंसने लगीं और बोलीं, ‘मैं इसके बारे में नहीं जानती. मुझे इसके बारे में कुछ पता नहीं है.’ हालांकि हेमा ने बागवान को एक प्यारी फिल्म बताया.

मां की वजह से हेमा ने बागवान के लिए भरी थी हामी

हेमा मालिनी ने इस फिल्म को साइन करने की स्टोरी याद करते हुए बताया, ‘मुझे याद है जब मैं रवि चोपड़ा से कहानी सुन रही थी तो मेरी मां वहीं बैठी थीं. उनके जाने के बाद मैंने उनसे कहा, चार इतने बड़े लड़कों की मां का रोल प्ले करने के लिए बोल रहे हैं. मैं ये कैसे कर सकती हूं. लेकिन मेरी मां ने कहा, नहीं, नहीं ये फिल्म तुम्हें करनी होगी. मैंने कहा क्यों? उन्होंने कहा, नहीं, कहानी बहुत अच्छी है. तुम्हें ये करनी ही होगी. वो मेरे पीछे पड़ गई थीं. फिर मैंने कहा ठीक है. मैं ये करुंगी. लेकिन उससे पहले मैं फिल्में नहीं कर रही थी. लंबे समय बाद मैं काम पर लौट रही थी ऐसे में मुझे लगा मैं ये फिल्म क्यों करूं? लेकिन फिर उन्होंने मुझे समझाया इस फिल्म में तुम्हें रोल बहुत अच्छा मिल रहा है.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *