सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Dhaakad : कंगना रनौत खुद को नहीं मानती ‘अंडरपेड’ एक्ट्रेस, बोलीं – पुरुषों ने मेरी मदद की

3 मिनट पढ़ें
Dhaakad : कंगना रनौत खुद को नहीं मानती 'अंडरपेड' एक्ट्रेस, बोलीं - पुरुषों ने मेरी मदद की

Dhaakad : कंगना रनौत खुद को नहीं मानती 'अंडरपेड' एक्ट्रेस, बोलीं - पुरुषों ने मेरी मदद की

Advertisement

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा से बॉलीवुड में एक्टर्स और एक्ट्रेस की वेतन में असामनता के विरोध में खुलकर बोली हैं उन्होंन कई बार कहा है कि वो हमेशा सोचती थीं कि क्यों उन्हें अपने मेल को-स्टार्स जितने पैसे नहीं दिए जाता है लेकिन कई बार सकारात्म क बदलाव होते हैं और ये खुशी और संतुष्टि देते हैं. कंगना रनौत ने भी सुनिश्चित कर लिया है कि अब वो भी अंडरपेड नहीं हैं. कंगना रनौत ने हाल ही में यह बात खुद कही है बता दें कि कंगना रनौत अगली फिल्म ‘धाकड़’ में एक्शन अवतार में नजर आएंगी रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता भी लीड रोल में हैं यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

सफर को पूरा करने में पुरुषों ने मेरी मदद की

इसे प्रोड्यूस सोहम रॉकस्टार इंटरटेनमेंट और कमल मुकुट ने मिलकर किया है एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बॉलीवुड में वेतन में भेदभाव से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया. कंगना रनौत ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि अब मैं अंडरपेड नहीं हूं. इससे मुझे महसूस होता है कि इस सफर को पूरा करने में पुरुषों ने मेरी मदद की है. पहले कई बार मैं सोचती थी कि मुझे क्यों हीरो के जितने पैसे नहीं दिए जाते हैं।

कंगना रनौत ने इस इंटरव्यू में अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की

लेकिन अब खुशी-खुशी मैं यह कह सकती हूं कि मैं अंडरपेड नहीं हूं.’ साथ ही कंगना रनौत ने ये भी कहा कि रेखा और हेमा मालिनी जैसे एक्ट्रेसेस ने फीमेल एक्टर्स के लिए रास्ता बनाया जिसे आज सभी एंज्वॉय करती हैं. कंगना रनौत ने इस इंटरव्यू में अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद कई पुरुष केंद्रित फिल्मों को मना किया है. आप जानते हैं खान लीडिंग फिल्में, कुमार लीडिंग फिल्म्स सभी बड़े हीरो की फिल्में होती है. मेरे दिमाग में हमेशा ऐसा था कि यह पॉसिबल है।

Advertisement

रजनीश घई या दीपक मुकुट जैसे प्रोड्यूसर्स की जरुरत

मैंने इसे प्लान नहीं किया था लेकिन ये मेरा विजन था. कंगना ने आगे कहा, ‘ये सच है कि इसे मैं अकेले नहीं एक्जिक्यूट कर सकती हूं. आपको रजनीश घई या दीपक मुकुट जैसे प्रोड्यूसर्स की जरुरत पड़ेगी. मैं कहना चाहूंगी कि अगर कोई महिला सफल होती है तो उसमें कई पुरुषों का सपोर्ट भी शामिल होता है. यह कई चीजों का कॉम्बिनेशन है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *