सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 25 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

महाठग सुकेश से 12.5 करोड़ की घूस लेने के मामले डीजीपी संदीप गोयल सस्‍पेंड

2 मिनट पढ़ें

तिहाड़ जेल के डीजी रहे संदीप गोयल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महाठगी केस में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से 12.5 करोड़ की घूस लेने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्‍त फैसला लेकर आईपीएस संदीप गोयल को सस्‍पेंड कर द‍िया गया है। बता दें कि गोयल के घूस लेने के मामले के सामने आने के बाद उन्हें गृह मंत्रालय के आदेशों पर दिल्ली के उपराज्‍यपाल ने पुलिस हेडक्वार्टर के साथ अटैच कर द‍िया गया था। गोयल की जगह पर सीन‍ियर आईपीएस अधि‍कारी संजय बेनीवाल को कार्यभार सौंपा गया था। बीते 4 नवंबर 2022 को 1989 बैच के सीन‍ियर आईपीएस अध‍िकारी और ति‍हाड़ जेल डीजी गोयल का स्थानांतरित कर द‍िया गया था। द‍िल्‍ली के उपराज्‍यपाल व‍ीके सक्‍सेना आदेशों पर द‍िल्‍ली सरकार के गृह व‍िभाग के ड‍िप्‍टी सेक्रेटरी शैलेश कुमार की ओर से ऑर्डर जारी क‍िए गए थे। आदेशों में पूर्व डीजी गोयल को पीएचक्‍यू मुख्‍यालय को र‍िपोर्ट करने के आदेश द‍िए गए थे। उनकी जगह पर एजीएमयूटी कैडर के 1989 बैच के सीन‍ियर आईपीएस अध‍िकारी और स्‍पेशल कम‍िश्‍नर संजय बेनीवाल को डीजी जेल न‍ियुक्‍त क‍िया गया था।

सुकेश ने एलजी को लिखी चिट्ठी, मंडोली जेल में बताया जान का खतरा 

एलजी को लिखी चिट्ठी में सुकेश ने जेल में बंद दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी जान से मारने के धमकी के आरोप लगाए। सुकेश ने चिट्ठी में लिखा कि राजकुमार और जय सिंह को वो साल 2017 से जानता है और तिहाड़ जेल में जब वो बन्द था उस वक़्त इसने राजकुमार को करीब सवा करोड़ रुपये और जय सिंह को करीब 35 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए थे। सुकेश का आरोप है कि इस रिश्वतखोरी का खुलासा करने की वजह से दोनों सत्येंद्र जैन के इशारे पर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *