सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जन्मदिन पर पौधारोपण किया देवेन्द्र यादव नें ,हजारों पहुंचे घर बधाई देने

3 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

जन्मदिन पर पौधारोपण किया देवेन्द्र यादव नें ,हजारों पहुंचे घर बधाई देने

Advertisement

जन्मदिन पर पौधारोपण किया देवेन्द्र यादव नें ,हजारों पहुंचे घर बधाई देने

* समर्थकों नें की पुष्पवर्षा और आतिशबाजी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव को उनके जन्मदिन पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देने के साथ-साथ उनकी लम्बी उम्र और भविष्य में उॅचाईयों पर पहुॅचने की कामना की। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता ढ़ोल-नगाड़ों के साथ देवेन्द्र यादव के निवास पर पहुॅचना शुरु हो गए। कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन की खुशियों को आपस में भी बांट रहे थे और केक व मिठाईयां एक दूसरे को खिला रहे है। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ‘‘देवेन्द्र यादव जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उनके निवास पहुॅच रहे थे।

लोग अपने साथ देवेन्द्र यादव की फोटो लगे केक भी लेकर आए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष सहित प्रशासनिक, सामाजिक संगठनों के लोगों ने फूल मालाओं, गुलदस्तों, शॉल और पर्यावरण सुरक्षा के प्रतीकात्मक पौधे देकर श्री यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। देवेन्द्र यादव ने अपने जन्मदिन पर नजदीक के एक पार्क में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण का यह छोटा-सा प्रयास हम सभी के भविष्य को हरियाली से भर सकता है।

Advertisement

मेरा सभी से अनुरोध है कि अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएं। देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां इतनी बड़ी संख्या में पहुॅचकर मुझे सम्मान दिया है, मैं दिल्ली कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता का हार्दिक अभिनन्दन और धन्यवाद करता हॅू। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का भी अभिनन्दन करता हूॅं जिन्होंने मुझे सोशल मीडिया, डाक, फोन और ईमेल के द्वारा जन्मदिन के बधाई संदेश भेजे हैं। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर पहुॅचे इतनी भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात साफ हो गई है कि संगठन सृजन अभियान के तहत राहुल गांधी जी के संगठन को मजबूत करने के लक्ष्य को हम दिल्ली में सार्थक करने में कामयाब हुए है।

आज हमारा संगठन पूरी तरह खड़ा हो चुका है और हमने ब्लाक अध्यक्षों के साथ-साथ मंडलम और सेक्टरों को गठन करके दिल्ली में संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा कर दिया है। मंडलम और सेक्टर अध्यक्ष गठित करने से ब्लाक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के काम आसान बना दिया है, अब बूथ स्तर और गली मौहल्लों तक संगठन का संदेश और कांग्रेस की पार्टी नीति और विचार धारा को लोगों तक घर-घर पहुॅचाने के लिए मंडलम और सेक्टर अध्यक्ष अग्रणी भूमिका निभाने का काम कर रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *