सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं देवेन्द्र यादव : राजकुमार जैन

3 मिनट पढ़ें
राजकुमार जैन

संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं देवेन्द्र यादव : राजकुमार जैन

Advertisement

संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं देवेन्द्र यादव : राजकुमार जैन

रोहताश नगर विधानसभा में पहुंचे पर्यवेक्षक सूरज वाल्मीकि

– हर्ष भारद्वाज – नई दिल्ली ,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव संगठन की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है | दिन में कई कई बैठकें कर कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को दिशा निर्देश देते हैं उनके निर्देश के अनुरूप ही राजधानी में आज कांग्रेस लगातार मजबूत होती जा रही है | यह कहना था बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जैन का | राजकुमार जैन नें उक्त विचार रोहताश नगर विधानसभा के तहत रोहताश नगर ,राम नगर तथा अशोक नगर वार्डों में कांग्रेस की मासिक बैठकों में व्यक्त किये |

Advertisement

बैठकों में पार्टी के विधानसभा पर्यवेक्षक सूरज बाल्मीकि भी पहुंचे | रोहताश नगर में ब्लाक अध्यक्ष मुकेश पांचाल,रामनगर में कुलदीप भाटी ,अशोक नगर में प्रताप शर्मा नें बैठकों का आयोजन किया | इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट एवं गोकलपुर विधानसभा प्रभारी अश्वनी भारद्वाज ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र कुमार,आर. .डी .कौशिक, संजीव शर्मा किसान , राजकुमार कौशल ,पवन कुमार, रविंद्र कुमार गौतम, पीतांबर जोशी, नवीन चन्द्रा , हरकरन सिंह, नरेश कुमार शर्मा, अनिल सील, रामकिशन पांचाल, महेंद्र पांचाल, किशन शर्मा, सतवीर शर्मा, जेएस कटारिया, सुधीर कुमार, विपिन दिकिया , रणजीत सिंह, प्रेम सागर,आरिफ भाई, अरमान भाई, पीतांबर शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह तेजपाल सिंह,प्रेम नारायण वर्मा,प्रियतम शर्मा,सत्यवीर शर्मा, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण उपस्थित रहे | रोहताश नगर में कार्यक्रम पूर्व प्रधानाचार्य बाबू सिंह की अध्यक्षता में किया गया जबकि अशोक नगर की अध्यक्षता अश्वनी भारद्वाज नें की |

विधानसभा प्रभारी सूरज वाल्मीकि ने कहा संगठन स्रजन के तहत इस तरह मीटिंग का जो आयोजन किया जा रहा है उससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल रही है,सभी को मिलजुल कर काम करना होगा ,सभी को साथ लेकर चलना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए | अश्वनी भारद्वाज ने अध्यक्ष मुकेश पांचाल प्रताप शर्मा तथा कुलदीप भाटी के कार्यों की सहराना की इस अवसर पर अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखें वरिष्ठ कांग्रेस के नेता राजेश कपूर ने भी अपने विचार रखें उन्होंने भी पार्टी मजबूत करने की बात कही मुकेश पाचाल ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा हम हमेशा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते रहेंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *