डूसू चुनाव में एनएसयूआई पैनल से परिचय कराया देवेन्द्र यादव नें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव नें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए घोषित एनएसयूआई पैनल से कांग्रेस नेताओं का एक बैठक में परिचय कराते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया |
देवेन्द्र यादव ने एनएसयूआई पैनल में अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरीबैलट न0 5 उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल झांसला बैलट न0 सचिव पद के लिए कबीर बैलट न0 2 और सहसचिव के लिए लवकुश भड़ानाबैलट न0 5 का प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के समक्ष परिचय कराया। इससे पहले देवेन्द्र यादव युवा कांग्रेस कार्यालय रायसीना रोड़ पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के समक्ष एनएसयूआई पैनल के चारो उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि यह पैनल डूसू चुनाव में क्लीन स्वीप करने की क्षमता रखता है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय संगठन चुनाव में एनएसयूआई ने एक संतुलित उम्मीदवारों की टीम दी है। मैं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र शक्ति से अपील करता हूॅ कि एनएसयूआई पैनल को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाए, ताकि एनएसयूआई के हमारे उम्मीदवार दिल्ली के छात्रों के लिए हितों की रक्षा और दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों की सुविधाओं को मुहैया कराने और उनकी परेशानियों को खत्म करने में उनका सहयोग कर सकें।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और एनएसयूआई पैनल के उम्मीदवारों के अलावा पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, राजेंद्र पाल गौतम, एनएसयूआई के अध्यक्ष वरुण चौधरी, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ और डा0 योगानन्द शास़्त्री,डूसू के पूर्व अध्यक्ष रोनक खत्री पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, डॉ. बिजेंद्र सिंह, आसिफ मोहम्मद खान, विजय लोचाव, शीश पाल और अब्दुल रहमान, परमा नंद पम्मी, दिल्ली एनएसयूआई के अध्यक्ष आशीष लांबा, जतीन शर्मा, रागिनी नायक, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, राजकुमार जैन, आदेश भारद्वाज, इंद्रजीत सिंह, सी. पी. मित्तल, डॉ पी0के0 मिश्रा, जगजीवन शर्मा, मोहम्मद उस्मान, निगम पार्षद हाजी जरीफ राजीव वर्मा और तरुण त्यागी सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।



