सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देवेंद्र यादव ने दिए जनहित में ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश : डॉ.पी.के.मिश्रा

3 मिनट पढ़ें
डॉ.पी.के.मिश्रा

देवेंद्र यादव ने दिए जनहित में ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश : डॉ.पी.के.मिश्रा

Advertisement

देवेंद्र यादव ने दिए जनहित में ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश : डॉ.पी.के.मिश्रा

कार्यकर्ता मजबूती से करें उनका पालन : सूरज वाल्मीकि

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव दिल्ली में ठीक उसी तर्ज पर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे है जिस तरह से जननायक राहुल गांधी देशभर में संघर्ष कर रहे है | यह कहना था बाबरपुर जिला कांग्रेस के प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.पी.के.मिश्रा का | डॉ.मिश्रा रोहताश नगर विधानसभा के अशोक नगर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को संबोधित कर रहे थे | बैठक का आयोजन ब्लाक अध्यक्ष प्रताप शर्मा ने किया था | बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट गोकुलपुर विधानसभा के पर्यवेक्षक अश्विनी भारद्वाज नें की | बैठक में रोहताश नगर विधानसभा के दिल्ली प्रदेश के पर्यवेक्षक सूरज वाल्मीकि ,जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक संजीव शर्मा ,रोहताश नगर के ब्लाक अध्यक्ष मुकेश पांचाल तथा रामनगर ब्लाक के अध्यक्ष कुलदीप भाटी भी मौजूद रहे |

Advertisement

डॉ.पी.के.मिश्रा नें कहा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव नें ब्लॉक पदाधिकारियों, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, रिहायशी लोगों को प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया है । श्री यादव नें कहा है हम राजनीतिक पार्टी में होते हुए भी जन कल्याण के कार्यों में हमेशा अपनी रचनात्मक भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए है अपने क्षेत्र की आर.डब्लू.ए.,मार्किट एसोसिएशन को पौधारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराएं देवेन्द्र यादव के निर्देश हैं कि हम एक राजनीतिक दल है लेकिन सामाजिक और व्यवहारिक जिम्मेदारियों को निभाना भी हमारा कर्तव्य है। मौजूदा समय में राजधानी प्रदूषण के मामले में विश्व में नम्बर वन है। प्रदूषण नियंत्रण पर सरकार की नाकामी के बाद विपक्ष होते हुए हमारी जिम्मेदारी है कि प्रदूषण नियंत्रण के स्थाई उपाय करने के लिए पौधरोपण करे। सूरज वाल्मीकि नें आह्वान किया अपने वार्ड के अंतर्गत आने वाले रैन बसेरों में प्रत्येक में 25-25 कंबलो का वितरण करना हैं।

उन्होंने अनुरोध किया कि अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लेबर चौक पर कम से कम 5 मजदूरों की सूची तैयार करें, जिसे प्रदेश नेतृत्व को सौंपना है | बैठक में मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह , सुरेश शर्मा, ,सत्यवीर शर्मा,आर.डी.कौशिक ,बुधप्रकाश शर्मा,नवीन चन्द्रा, धर्मपाल ,सुनील पांचाल पांचाल,अशोक चोपड़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सविता शर्मा,एडवोकेट प्रवीन कुमार पांचाल,अनिल शर्मा,मोहन वशिष्ठ ,ब्रिज भूषण ,आर्य शर्मा,नरेश कुमार,धर्मपाल,एस.सी.राणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर मौजूद रहे | अश्वनी भारद्वाज नें बी.एल.ए.बनाने के काम में तेजी लाने का आह्वान किया | स्न्जीच्व शर्मा कुलदीप भाटी नें भी विचार रखे मंच संचालन मुकेश पांचाल नें किया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *