Home दिल्ली-एनसीआर देवेन्द्र यादव का आह्वान प्रदूषण के खिलाफ होगी जमीनी जंग : डॉ.पी.के.मिश्रा

देवेन्द्र यादव का आह्वान प्रदूषण के खिलाफ होगी जमीनी जंग : डॉ.पी.के.मिश्रा

0
266
डॉ.पी.के.मिश्रा
देवेन्द्र यादव का आह्वान प्रदूषण के खिलाफ होगी जमीनी जंग : डॉ.पी.के.मिश्रा

देवेन्द्र यादव का आह्वान प्रदूषण के खिलाफ होगी जमीनी जंग : डॉ.पी.के.मिश्रा

आर.डब्लू.ए.के साथ दिल्ली कांग्रेस करेगी पौधारोपण

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी भी अब प्रदूषण के खिलाफ जमीनी स्तर पर जंग में कूदने जा रही है | उक्त जानकारी आज बाबरपुर जिला कांग्रेस के प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.पी.के.मिश्रा नें रोहताश नगर विधानसभा के तहत रोहताश नगर ब्लाक कांग्रेस की मासिक बैठक में दी | डॉ. मिश्रा ने बताया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली के तमाम ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं अपने-अपने क्षेत्र की कम से कम 25 -25 आर.डब्लू.ए., मार्किट एसोसिएशन तथा जे.जे.क्लस्टर अध्यक्षों को प्रदूषण के खिलाफ जंग लड़ने के लिए पौधे वितरित करें ताकि पौधारोपण के माध्यम से हरित दिल्ली अभियान को एक बार फिर से चलाया जा सके |

उल्लेखनीय है शीला दीक्षित के समय दिल्ली में यह अभियान बड़ी तेजी के साथ चलाया गया था | डॉ.पी.के.मिश्रा ने यह भी बताया अपने क्षेत्र के रैन बसेरों में कम से कम 25-25 कम्बल भी जरूरतमंद लोगो को देने के निर्देश देवेंद्र यादव ने दिए है | इतना ही नहीं ये निर्देश भी दिए गए हैं लेबर चौकों पर पहुंच कर जरूरतमंद श्रमिकों की सूची भी तैयार करनी है | डॉ.मिश्रा नें कहा देवेन्द्र यादव जमीन पर कार्य करने में माहिर है पिछले साल भर से उन्होंने संगठन में जान फूंक दी है ,उनके कार्य करने की स्टाइल गजब की है उनके नेत्रत्व में दिल्ली में कांग्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है ,मासिक बैठकों से उन्हें जमीनी फीडबैक मिलती है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है | बैठक का आयोजन ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश पांचाल नें किया था अध्यक्षता पी.सी.सी.डेलिगेट गोकुलपुर विधानसभा प्रभारी अश्वनी भारद्वाज नें की |

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी सूरज वाल्मीकि,जिला कांग्रेस की ओर से विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा ,वरिष्ठ नेता केडी पाठक, डॉ.नवीन चन्द्रा , राजकुमार कौशल, नरेश कुमार शर्मा, पवन कुमार, अंकित, हर कारण, प्रकाश पासवान, पीतांबर जोशी, रामकिशन पांचाल, जवाहर सिंह कुशवाहा, राजेश कपूर ,जयप्रकाश गर्ग, रवि कुमार गौतम ,राजेंद्र दुबे, मदन वर्मा, अकबर अली, सगीर हसन, रामदास नेताजी, , सुरेंद्र कुमार, पूजा भान , बिट्टू शर्मा, रवि कुमार ,डॉ. दुष्यंत कुमार के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण सदस्य गण उपस्थित रहे सूरज वाल्मीकि ने कहा कि देवेंद्र जी नें निर्देश दियें हैं अपने ब्लॉक की आर डबलू ए, के अध्यक्ष को पौधे भेंट करें ताकि पर्यावरण में सुधार हो सके और दिल्ली में प्रदूषण से मुक्ति मिल सके इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी एजेंडा दिया जाता है हमें उस पर काम करना चाहिए |

इस मौके पर जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा ने सभी को नये साल के कैलेंडर और डायरियां भी वितरित की |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here