सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली का प्रदूष्ण पड़ रहा है लोगो की जान पर भारी : देवेन्द्र शर्मा

3 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र शर्मा

दिल्ली का प्रदूष्ण पड़ रहा है लोगो की जान पर भारी : देवेन्द्र शर्मा

Advertisement

दिल्ली का प्रदूष्ण पड़ रहा है लोगो की जान पर भारी : देवेन्द्र शर्मा

आई.टी.ओ.के पास पहुंचा एक्यूआई 498

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , हे भगवान ये मेरी दिल्ली को क्या हो गया है ,गंगा यमुना तहजीब के लिए जाने जानी वाली दिल्ली जहरीली बनती जा रही है | दिल्ली में अब तो दम घुटने लगा है जान बचाकर ऋषिकेश आना पड़ा है | यह कहना है लोनी रोड शाहदरा निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी वरिष्ठ नागरिक देवेन्द्र शर्मा पंडित जी का | देवेन्द्र शर्मा कहते हैं उनकी उम्र 80 से अधिक हो चुकी है लेकिन उन्होंने दिल्ली को इतना जहर उगलते कभी नहीं देखा | भयंकर प्रदूष्ण के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं निजी हो या सरकारी सभी अस्पतालों में प्रदूष्ण से पीड़ित लोगो की भीड़ बढती जा रही है | सरकारी दावों की धज्जियां रोजाना प्रदूष्ण की काली हवा में उड़ रही हैं |

 

Advertisement

देवेन्द्र शर्मा

दिल्ली की आब हवा जहर के गोले में तब्दील हो चुकी है ,लोगो को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है ,आखिर लोग कब तक घरों में कैद रहेगें | दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है । न्यूनतम पारा जैसे-जैसे नीचे जा रहा प्रदूषण लोगों को और परेशान कर रहे। दिल्ली रविवार को भी धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही । शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। कुछ इलाकों में स्थिति और बिगड़ गई, जहां एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 24 घंटे का औसत एक्यूआई 361 रहा | हालात इतने खराब रहे कि 24 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने एक्यूआई का स्तर 400 पार कर गया | वजीरपुर में एक्यूआई 424, बवाना में 424 और विवेक विहार में 415 रहा है

। रोहिणी में एक्यूआई 435, नेहरू नगर में 426, बवाना में 426 और आरके पुरम में 422 पर दर्ज किया गया। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में दिल्ली का आईटीओ इलाका है, जहां एक्यूआई पांच सौ के आसपास दर्ज हुआ | अब आप ही बताइए क्या करेंगे दिल्ली वापस आकर | वहीं ऋषिकेश में रविवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 के आसपास ही रहा | दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। नोएडा में औसत एक्यूआई 391, ग्रेटर नोएडा में 366, गाजियाबाद में 387 और गुरुग्राम में 252 दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को स्थिति में सुधार देखा गया है। शनिवार को, सीपीसीबी ने दिल्ली को भारत का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया। एनसीआर के पड़ोसी शहरों में भी यही स्थिति रही, जहां नोएडा में एक्यूआई 354, ग्रेटर नोएडा में 336 और गाजियाबाद में 339 दर्ज किया गया। देवेन्द्र शर्मा कहते हैं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार प्रदूषण से निपटने के तमाम प्रयास भी कर रही है लेकिन अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पा रहे |

वे कहते हैं वायू प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने कई उपाय किए हैं। ग्रेप 2 की पाबंदियां लागू की जा चुकी है। 15 नवंबर से सरकारी दफ्तरों और एमसीडी दफ्तरों का समय भी बदला जा रहा है। बहरहाल तापमान में गिरावट के साथ ही यह उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *