
दिल्ली का स्वास्थ्य सिस्टम बनने जा रहा है वर्ल्ड क्लास भाजपा सरकार : श्री दत्त शर्मा
दिल्ली को एक प्रमुख मेडिकल हब बनाने जा रही है सरकार
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को भाजपा सरकार विश्वस्तरीय बनाने जा रही है | आम आदमी पार्टी को कहती ही रही लेकिन भाजपा सरकार इसे करने जा रही है | यह कहना है घोंडा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का | श्री दत्त शर्मा कहते हैं भाजपा जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है |
दिल्ली सरकार निर्माणाधीन 7 अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी आई.सी.यू. केंद्र में परिवर्तित करने की योजना बना रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उद्देश्य दिल्ली को एक प्रमुख मेडिकल हब के रूप में विकसित करना है, जहां सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और देश-विदेश से लोग इलाज के लिए आएं. मुख्यमंत्री की योजना है कि यह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लोगों को भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध होंगी.
श्री दत्त शर्मा कहते हैं रेखा गुप्ता ने मॉडल टाउन में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर बताया कि उनकी सरकार स्वस्थ और सशक्त दिल्ली की नीति पर कार्यरत है. उन्होंने कहा कि ज्वालापुरी, मादीपुर, हस्तसाल, सिरसपुर, शालीमार बाग, किराड़ी, सुल्तानपुरी, जीटीबी, सरिता विहार और रघुवीर नगर में दिल्ली सरकार द्वारा अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है. कोविड के दौरान शुरू हुए इन अस्पतालों को अब सरकार पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत संचालित करने की योजना बना रही है. इसके साथ ही, सरकार इनमें से सात अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में परिवर्तित कर रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली सरकार अस्पतालों के मूल्यांकन और सेवा विस्तार पर अध्ययन करवा रही है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सहयोग को बढ़ावा देकर राजधानी को एक आदर्श स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की दिशा में अग्रसर कर रही है. उन्होंने कहा कि हर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को विशेष बीमारियों जैसे कैंसर, ट्रांसप्लांट और जटिल डिलीवरी के इलाज के लिए समर्पित किया जाएगा. इसके साथ ही, आईसीयू बेड की कमी को भी दूर किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन अस्पतालों के निर्माण से 10,000 से अधिक बेड की संख्या में वृद्धि होगी, जिसमें सबसे अधिक आईसीयू बेड शामिल होंगे | साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़ें। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार की सात अधूरी अस्पताल परियोजनाओं को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में पूरा किया जाएगा।
आईसीयू की संख्या बढ़ाई जाएगी। श्री दत्त शर्मा कहते हैं खास बात यह होगी कि प्रत्येक अस्पताल को किसी विशेष बीमारी के इलाज के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, आईसीयू बेड की संख्या अधिक होगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली को मेडिकल हब बनाया जाएगा, ताकि यहां इलाज कराने आए लोगों को निराश होकर वापस न जाना पड़े। सीएम ने कहा कि दिल्ली में 52 प्रतिशत सरकारी और 48 प्रतिशत प्राइवेट हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा है, यानी 1000 लोगों पर दो बेड का औसत है। ऐसे में प्राइवेट और सरकारी सुविधाओं को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिले। श्री दत्त शर्मा कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार केवल भ्रष्टाचार करती रही जबकि रेखा गुप्ता सरकार शहर के विकास की योजना बनाने में जुटी है |


