दिल्ली का स्वास्थ्य सिस्टम हो रहा है तेजी से मजबूत : पुनीत शर्मा
* घरों के पास मिलेगी लोगो को स्वास्थ्य सेवा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली का स्वास्थ्य सिस्टम बड़ी तेजी के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार नें मजबूत करना शुरूकर दिया है जिसके चलते दिल्ली के लाखों लोगो को फायदा मिलेगा | यह कहना है शाहदरा उत्तरी जोन वार्ड समिति के चेयरमेन पुनीत शर्मा का | पुनीत शर्मा कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने 11 साल के कार्यकाल में दिल्ली के शिक्षा तथा स्वास्थ्य सिस्टम को लगभग ध्वस्त ही कर डाला था जिसे पटरी पर लाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है |
पुनीत शर्मा कहते हैं आप पार्टी की सरकार के समय अस्पतालों में मरीजो को दवा तक नहीं मिलती थी अस्पताल डाक्टरों के साथ -साथ स्वास्थ्यकर्मियों की भारी कमी झेल रहे थे | छोटी मोटी जांच के लिए भी लोगो को इधर से उधर भटकना पड़ता था लेकिन ट्रिपल इंजन की सरकार नें मात्र छह माह के अपने कार्यकाल में ही स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को बड़ी तेजी से अंजाम दिया है | दिल्ली सरकार अगस्त के अंत तक 5 सरकारी अस्पतालों के एक्सटेंशन का काम पूरा करने जा रही है जिनमे जल्द भी इलाज भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अगस्त में पांच बड़े अस्पताल एक्सटेंशन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे 1300 नए बेड्स बढ़ जाएंगे। ऐसा होने से दिल्ली के लोगो को बड़ी राहत मिलेगी |
पुनीत शर्मा कहते हैं अगले एक पखवाड़े के भीतर ही दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 1300 बेड्स की क्षमता और बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि अगस्त के अंत तक दिल्ली सरकार के जिन अस्पतालों का एक्सटेंशन का काम चल रहा है, उसमें से 5 अस्पतालों में इलाज शुरू हो जाएगा। इससे आम लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार पिछली सरकार के समय से ही कई अस्पतालों के एक्सटेंशन का काम चल रहा है, लेकिन अभी तक वो शुरू नहीं हो पाए थे। हमने इसके कामों में तेजी लाई है और अब 5 अस्पताल के काम पूरे हो चुके हैं, जिसे अगस्त में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लक्ष्य तय किया गया है, जिनमें से 166 बनकर तैयार हो चुके हैं। पुनीत शर्मा कहते हैं सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने अस्पतालों में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट तक नहीं दे पाई थी, हमने 28 अस्पतालों में इस पद को भरा है, जिससे प्रशासनिक कामों में तेजी आई है। दरअसल, दिल्ली की पिछली सरकार के कार्यकाल में 11 नए अस्पताल बनाने की योजना शुरू की गई थी, जो अभी तक चल रही है। इन योजना के तहत सभी नए अस्पताल बनने के बाद 10,998 बेड्स बढ़ जाएंगे। दिल्ली सरकार अपने 15 पुराने अस्पतालों का रिकंस्ट्रक्शन कर रही है और इसके निर्माण से लगभग 6037 बेड्स बढ़ने का अनुमान है। पुनीत शर्मा कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार बहुत तेजी के साथ स्वस्थ सिस्टम सुधारने की और कदम बढ़ा रही है |



