Home दिल्ली-एनसीआर सीएम श्री स्कूल शुरू होने से बेहतर होगा दिल्ली का एजुकेशन सिस्टम...

सीएम श्री स्कूल शुरू होने से बेहतर होगा दिल्ली का एजुकेशन सिस्टम : रोमेश गुप्ता

0
47
रोमेश गुप्ता
सीएम श्री स्कूल शुरू होने से बेहतर होगा दिल्ली का एजुकेशन सिस्टम : रोमेश गुप्ता

सीएम श्री स्कूल शुरू होने से बेहतर होगा दिल्ली का एजुकेशन सिस्टम : रोमेश गुप्ता

भाजपा सरकार काम करने में विश्वास रखती है नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार के 75 स्कूल सीएम श्री स्कूल में तब्दील कर दिए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने परिवर्तन आदेश जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इन स्कूलों को अब सीएम श्री स्कूल के तौर पर जाना जाएगा। दिल्ली सरकार के इस निर्णय से निश्चित रूप से दिल्ली का एजुकेशन सिस्टम बेहतर होगा |

यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री तथा दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन रोमेश चंद्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं निदेशालय ने अलग-अलग इलाकों में स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सर्वोदय को एड विद्यालय, गवर्नमेंट सर्वोदय विद्यालय, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सर्वोदय बाल विद्यालय, सर्वोदय कन्या विद्यालय सहित कई दूसरे स्कूलों के नाम में परिवर्तन कर बदलाव किया है। रोमेश गुप्ता कहते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार तकरीबन रोजाना ही दिल्ली की जनता के हित में कोई ना कोई ऐसा निर्णय लेती है जिससे दिल्ली की जनता लाभान्वित होती है |

रोमेश गुप्ता कहते हैं अपने शुरुआती ससत माह के कार्यकाल के दौरान ही रेखा गुप्ता सरकार नें इतनी नई योजनाओं की शुरुआत कर दी जितनी आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने पूरे कार्यकाल में भी नहीं की थी | रोमेश गुप्ता कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार केवल अपने प्रचार पर ध्यान रखती थी जबकि रेखा गुप्ता सरकार काम ज्यादा करती हैं और उसका प्रचार नहीं करती क्योंकि भाजपा सरकार काम करने में ज्यादा विश्वास रखती है जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने गुणगान पर ज्यादा खर्च करती थी |

निदेशालय ने आदेश में जिला उप शिक्षा निदेशक और सहायक शिक्षा निदेशक (एस्टेट) को स्कूल फर्नीचर, इलेक्ट्रिसिटी, सैनिटेशन, पानी संबंधी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं सीएम श्री स्कूल दिल्ली सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को उन्नत सुविधाओं के साथ अपग्रेड करना है। दिल्ली में भाजपा की सरकार के गठन के बाद सीएम श्री स्कूल शुरू करने को लेकर घोषणा की गई थी। और अब सरकार अपना वादा पूरा करने जा रही हैं | श्री गुप्ता कहते हैं ये स्कूल केंद्र सरकार के पीएम श्री स्कूल मॉडल पर आधारित हैं। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, एआई-संचालित लाइब्रेरी, रोबोटिक्स लैब और सौर ऊर्जा से चलने वाले ग्रीन कैंपस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, सितंबर में 75 सीएम श्री स्कूलों को विशिष्ट श्रेणी संस्थान के रूप में अधिसूचित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here